Headlines

सिसवन  की खबरें :    ग्यासपुर निवासी राजू यादव की गोली मारकर हत्या 

 

सिसवन  की खबरें :    ग्यासपुर निवासी राजू यादव की गोली मारकर हत्या

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर उतर टोला निवासी शिव जी यादव के पुत्र राजू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

रविवार सुबह जैसे ही ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी मिली, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पीड़ित परिवार के घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों का आरोप है कि राजू यादव की हत्या के पीछे अपराधियों का हाथ है।

 

सड़क सुरक्षा को लेकर  वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने शनिवार को सड़क सुरक्षा को लेकर एक विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करना और लोगों की सुरक्षा बढ़ाना था।चैनपुर थाना अध्यक्ष विजय रंजन ने बताया कि यह अभियान सिसवन-चैनपुर-सिवान मुख्य सड़क और चैनपुर-रसूलपुर मुख्य सड़क पर चलाया गया। पुलिस ने इन मार्गों पर वाहनों की गहन जांच की।थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि इस पहल का लक्ष्य लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना और उनका पालन करवाना है।
इस अभियान में चैनपुर थाना के पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे। विजय रंजन ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे ताकि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

सिसवन रेफरल अस्पताल में आशा दिवस का आयोजन

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के रेफरल अस्पताल में शनिवार को आशा दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के सभी आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।इस अवसर पर अस्पताल प्रभारी डॉ एस एम समीउद्दीन आज़ाद ने आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने काम को और भी बेहतर ढंग से करें और लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करें।

इस कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ताओं को उनके काम के लिए सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।

आशा दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए और अपने काम में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य आशा कार्यकर्ताओं को उनके काम के लिए प्रेरित करना और उन्हें उनके काम में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करना था।

इस अवसर पर अस्पताल प्रभारी डॉ. इस खान ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वे आशा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उन्हें उनके काम में हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं।

इस कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के सभी आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।

 

बाइक के धक्का से 6 वर्षीय बच्चा घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन  थाना क्षेत्र के सरौत गांव में बाइक के धक्का से एक पांच बर्षीय बच्चा घायल हो गया। घायल बच्चा स्थानीय निवासी अमित साह का पुत्र आर्यन कुमार है। वह सड़क पर खेल रहा था तभी बाइक चालक ने उसे धक्का मार घायल कर दिया। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।

यह भी पढ़े

बिहार के छपरा में निजी नर्सिंग होम संचालक सहित दो अन्य कर्मियों पर दुष्कर्म के बाद हत्या का लगा आरोप

योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 50वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप

यूपी की खबरें :  हापुड़ -दूध व्यापारी से 35 हजार की लूट

Leave a Reply

error: Content is protected !!