Headlines

सीवान :  मैरवा प्रखंड के मौजा मुड़ियारी में पावर ग्रिड का निर्माण कार्य होगा- जिला पदाधिकारी

सीवान :  मैरवा प्रखंड के मौजा मुड़ियारी में पावर ग्रिड का निर्माण कार्य होगा- जिला पदाधिकारी

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

जिला पदाधिकारी, सीवान  विवेक रंजन मैत्रेय,अपर समाहर्ता,   जिला भू अर्जन पदाधिकारी,  अंचल पदाधिकारी मैरवा  के द्वारा जिला के मैरवा प्रखंड के मौजा मुड़ियारी में पावर ग्रिड के निर्माण हेतु स्थल चयन हेतु भ्रमण किया गया।

भ्रमण के क्रम में साथ में विद्युत कार्यपालक अभियंता, संचरण प्रमंडल, गोपालगंज,विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, सीवान, सहायक अभियंता(असैनिक), संचरण असैनिक प्रमंडल, गोपालगंज,सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत अवरआपूर्ति प्रमंडल, मैरवा, सहायक कार्यपालक अभियंता, संचरण अवर प्रमंडल, हथुआ,कनीय विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रशाखा,मैरवा,कनीय विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रशाखा, दरौली   उपस्थिति रहें।

सिवान जिला के मैरवा प्रखंड के मौजा मुड़ियारी में चिन्हित भूमि को पावर ग्रिड के निर्माण हेतु सभी दृष्टिकोण से उपयुक्त पाए जाने के कारण पावर ग्रिड का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करने का निर्देश जिला पदाधिकारी  के द्वारा दिया गया l

जिला पदाधिकारी ने बताया कि इस पावर ग्रिड के निर्माण से इस क्षेत्र का बहुमुखी विकास होगा तथा मेडिकल कॉलेज, अन्य संस्थान और भविष्य में लगने वाले उद्योगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें

सोमनाथ मंदिर स्वाभिमान का प्रतीक है-पीएम मोदी

सुप्रीम कोर्ट आवारा कुत्तों की समस्या पर गंभीरता से सुनवाई कर रहा है

समाज और साहित्य के विकास में प्रौद्योगिकी का महत्व

भोजपुरी के संवर्द्धन हेतु राहुल सांकृत्यायन लोकभाषा भोजपुरी तथागत सम्मान दिया जायेगा

Leave a Reply

error: Content is protected !!