जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा संस्थान की हुई बैठक
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सारण जिला के अमनौर प्रखंड मुख्यालय में रविवार को ठाकुरबाड़ी मंदिर के प्रांगण पर जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा संस्थान की बैठक हुई. पैक्स अध्यक्ष व पूर्व मुखिया विजय कुमार विद्यार्थी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती धूमधाम से मनाये जाने को लेकर चर्चा की गयी. जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती 24 जनवरी को मनायी जायेगी. साथ ही 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन भी किया जायेगा.
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जयंती के मौके पर निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाने तथा जननायक कर्पूरी के नाम पर सद्भावना दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. जिसमें पुरुष वर्ग के लिए पांच किलोमीटर तथा महिला वर्ग के लिए तीन किलोमीटर की दौड़ होगा.
बैठक में मुख्य रूप से संस्थान के संस्थापक सचिव उमेश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप महासेठ, उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, संयुक्त सचिव बिड़ला प्रसाद, पृथ्वी कुमार, सतीश कुशवाहा, आनंद कुमार, असगर अली, विनोद प्रसाद कुशवाहा, बीगन ठाकुर, विनोद सिंह, सुपन ठाकुर ,जय कुमार सिंह
सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़े
ब्रह्मा बाबा का संपूर्ण जीवन नारी सशक्तिकरण, आत्मज्ञान और विश्व शांति का जीवंत उदाहरण: बीके अनामिका
चोरी गयी मूर्ति बरामदगी के बाद ग्रामीणों की बैठक, नई कमेटी के गठन पर चर्चा
सरस्वती पूजा में विधि व्यवस्था को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे बजाने पर प्रतिबंध
दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी कैंप का होगा आयोजन
डीजे युक्त वाहनों के परिचालन पर 28 जनवरी तक पूर्ण प्रतिबंध
शहीद कप 2026 के उद्घाटन मैच में दानापुर ने बनारस को 20 रनों से हराया
थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, डीजे और ऑर्केस्ट्रा पर पूर्ण प्रतिबंध
बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग ने कुहासे को लेकर चेतावनी जारी कर दी है
