Headlines

सरस्वती पूजा में विधि व्यवस्था को लेकर शांति समिति की बैठक,  डीजे बजाने पर प्रतिबंध

सरस्वती पूजा में विधि व्यवस्था को लेकर शांति समिति की बैठक,  डीजे बजाने पर प्रतिबंध

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण  (बिहार):


सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से मशरक थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान ने किया। उन्होंने कहा कि विद्या की देवी मां शारदे की पूजा अर्चना पूरी श्रद्धा से कीजिए।

 

लेकिन पूजा से विसर्जन तक में किसी प्रकार की अश्लीलता नहीं होनी चाहिए। सोशल मीडिया और असामाजिक तत्वों पर पुरी निगरानी रखी जाएगी। कोई भी गलत कमेंट अथवा गलत मैसेज वायरल होने पर संबंधितों पर मामला दर्ज किया जाएगा।

 

अपर थानाध्यक्ष श्रवण कुमार पाल ने पूजा कमिटी के लोगों से आग्रह किया है की पूजा पंडाल में बिजली व्यवस्था दुरुस्त होना चाहिए, सीसीटीवी कैमरा और अग्निशमन की भी व्यवस्था निश्चित हो। उन्होंने पूजा कमिटी से साफ-सुथरा छवि के लोगों को पूजा में वॉलंटियर संच चयन करने को भी कहा ताकि चारों तरफ नजर रखा जा सके।

 

वहीं डीजे बजाने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया गया है उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में डुमरसन मुखिया बच्चा लाल साह, पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन, बीडीसी संजय सिंह, चुनमुन बाबा, जदयू नेता मुकेश सिंह, भाजपा नेता दुर्गेश गुप्ता समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी कैंप का होगा आयोजन

डीजे युक्त वाहनों के परिचालन पर 28 जनवरी तक पूर्ण प्रतिबंध

शहीद कप 2026 के उद्घाटन मैच में दानापुर ने बनारस को 20 रनों से हराया

थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, डीजे और ऑर्केस्ट्रा पर पूर्ण प्रतिबंध

बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग ने कुहासे को लेकर चेतावनी जारी कर दी है

Leave a Reply

error: Content is protected !!