शहीद कप 2026 के उद्घाटन मैच में दानापुर ने बनारस को 20 रनों से हराया
श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार)

सीवान जिला के रघुनाथपुर के खेल मैदान में शहीद भगत सिंह क्लब द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय T 20 क्रिकेट प्रतियोगिता “शहीद कप 2026” का भव्य उद्घाटन 17 जनवरी दिन शनिवार को पूरे धूमधाम से राष्ट्रीय गान गाकर किया गया. उद्घाटन मैच का उद्घाटन स्थानीय प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार सिंह सहित अन्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर,मंच पर बंधे लाल फीते को काटकर एवं शहीदों के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
बनारस टीम के विलंब से आने के कारण 20 ओवर के जगह 16 – 16 ओवर का मैच खेला गया।दानापुर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 201 रन बनाकर 202 रनों का लक्ष्य बनारस को दिया.जवाब में बनारस ने दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए 182 रनों पर सिमट गई।इस तरह से दानापुर 20 रनों से जीतकर सेमीफाइनल में जाने वाली पहली टीम बन गई। 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट हासिल करने वाले दानापुर के खिलाड़ी समीर अख्तर को मैंन ऑफ द मैच के पुरस्कार से पूर्व सैनिक हरिश्चंद्र प्रसाद चौरसिया ने किया।
उद्घाटन मैच के अतिविशिष्ट अतिथि में नरहन बीडीसी मुन्ना सिंह, रघुनाथपुर पैक्स अध्यक्ष राजकिशोर यादव,युवा नेता नागेंद्र मांझी,राजपुर बीडीसी प्रतिनिधि सह सांसद प्रतिनिधि सुरेश कुशवाहा मंच पर मौजूद थे।
शहीद भगत सिंह क्लब के संस्थापक धर्मेंद्र चौरसिया ,अध्यक्ष मनोज यादव, सचिव अविषेक चौरसिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
खेल का कमेंट्री सुजीत निराला ने किया,खेल का आनंद मैदान के चारों तरफ हजारों दर्शकों ने लिया।
यह भी पढ़े
थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, डीजे और ऑर्केस्ट्रा पर पूर्ण प्रतिबंध
बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग ने कुहासे को लेकर चेतावनी जारी कर दी है
नीतीश का वह ‘राज’ जो बिहार को चमका देगा, 20 साल 16 यात्राएं ?
