सिसवन की खबरें : पंचायत समिति की बैठक संपन्न
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन सभागार में पंचायत समिति की बैठक की गई। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र साह ने किया। वही बैठक का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार कर रहे थे। बैठक में खासकर नल जल,बिजली, कृषि,शिक्षा, स्वास्थ्य से संबंधित समस्या का मुद्दा छाया रहा।
सदन में रामगढ़ पंचायत समिति सदस्य नंदकिशोर सिंह ने समस्याओं को रखते हुए बताया कि समस्या का निदान नहीं होना बड़ी समस्या है, क्योंकि पूर्व में आयोजित पंचायत समिति की बैठक में जो प्रस्ताव लिया गया था वह आज तक पूरा नहीं किया गया है। इसलिए आगामी आने वाले पंचायत समिति की बैठक में पूर्व के प्रस्ताव पर संविक्षा कर बैठक में भाग लेने का आह्वान किया गया।
उन्होंने कहा कि प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक भी विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है जिसके चलते लोगों को परेशानी होती है। घुरघाट के मुखिया शैलेश तिवारी किसानों ने कृषि सिंचाई के लिए अब तक बिजली खंभा और ट्रांसफरमर नहीं लगने कि बात सदन मे उठाया जिस पर जेई अवधेश कुमार ने जल्द लगाने का आश्वासन दिया। चैनपुर मुबारकपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दीपक तिवारी ने चैनपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे रैबीज नहीं मिलने की बात उठाया।बैठक में मुखिया मुन्ना कुमार पासवान, रूपेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, श्यामकिशोर साह,आदि उपस्थित थे।
बाइक की दुर्घटना में दो युवक घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के पर बाइक की दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। घायलो में ग्यासपुर गांव निवासी मुस्ताक अली का पुत्र गुरफान अली व सलामत हुसैन का पुत्र आरिफ हुसैन शामिल है। दोनों घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल के बाद बेहतर इलाज के लिए सीवान रेफर किया गया।
मारपीट की घटना में युवक घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय निवासी राकेश साह का पुत्र सुनील कुमार साह है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।
बाइक से गिरकर वृद्ध व्यक्ति घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर मांंझी मुख्य मार्ग पर भागर गांव के पास बाइक से गिरकर एक वृद्ध व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति गभीरार गांव निवासी भृगु राम का पुत्र सुखारी राम है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
यह भी पढ़े
वाई. खेमचंद सिंह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
बौद्धिक जगत का एक सूरज हुआ अस्त!

