बिहार पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को दबोचा, रखा गया था 50-50 हजार रुपये का इनाम
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

बिहार के गया में दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार दोनों अपराधी पर 50-50 हजार का इनाम था. दोनों अपराधी अवैध धंधे को संचालित करने थे. गिरफ्तार अपराधियों में वकील मांझी और विक्की मांझी शामिल हैं. वर्चस्व के लिए इलाके में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे थे. रेलवे स्टेशन के बगल के इलाके को इन्होंने खौफजदा कर रखा था.
गया में दो इनामी अपराधी गिरफ्तार गया पुलिस की विशेष टीम के द्वारा पहले जहानाबाद से एक की गिरफ्तारी की गई. इसके बाद निशानदेही पर दूसरे अपराधी को दबोच लिया गया. 3 अगस्त 2025 को डेल्हा क्षेत्र में नवनिर्मित मकान पर जा रहे एक व्यक्ति की हत्या में ये दोनों शामिल थे. इसके अलावे इनपर कई अपराधी कांड दर्ज हैं.SSP ने गठित की थी विशेष टीम हालिया महीने में हत्या की घटना और कई कांडों में फरार रहने को लेकर गया एसएसपी ने विशेष टीम गठित की थी. इसके बाद इन दोनों कुख्यात अपराधियों की सरगर्मी से तलाश हो रही थी.
गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में इन पर 50-50 हजार रुपए का इनाम रखा गया और अब इनकी गिरफ्तारी कर ली गई है.इनपुट मिलते ही हुई कार्रवाई इस संबंध में गया टाउन के डीएसपी 2 धर्मेंद्र कुमार भारती ने बताया कि दो कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है. इन पर 50-50 हजार रुपए का इनाम था. ये दोनों डेल्हा थाना अंतर्गत बैरागी भुई टोली के रहने वाले हैं.”वकील मांझी की गिरफ्तारी जहानाबाद जिला अंतर्गत इलाके से हुई है.
वहीं वकील मांझी की निशानदेही पर विक्की मांझी की गिरफ्तारी गया जी के मेन थाना अंतर्गत से की गई. इनके खिलाफ कई कांड दर्ज हैं. पुलिस मामले में पूछताछ करते हुए अग्रतर कार्रवाई कर रही है.धर्मेंद्र कुमार भारती, डीएसपी 2, गया टाउन,अन्य की गिरफ्तारी जल्द : धर्मेंद्र भारती ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्त पूर्व में भी जेल जा चुके हैं. क्षेत्र में लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों के कारण दहशत का माहौल बना रखा था. पुलिस के अनुसार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद इलाके में फिलहाल शांति है. वहीं, इस कांड में संलिप्त अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
यह भी पढ़े
भगवानबाजार थानान्तर्गत घटित गोलीबारी की घटना में संलिप्त 01 आरोपी न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
बिहार में गर्ल्स हॉस्टल और कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त
बजट में बिहार के लोगों को क्या मिला?
35 हजार की घूस लेते रंगे हाथ धराया राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय में हड़कंप
