Headlines

ऑनलाइन गेमिंग मनोरंजन नहीं मौत का जाल है,कैसे?

ऑनलाइन गेमिंग मनोरंजन नहीं मौत का जाल है,कैसे?

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात तीन बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। सुसाइड करने के पीछे की वजह ऑनलाइन ‘कोरियन लव गेम’ बताई जा रही है।

न यह पहली घटना है और न यह सिर्फ एक परिवार की त्रासदी है, बल्कि यह डिजिटल युग में बच्‍चों की सुरक्षा को लेकर बड़ी चेतावनी है। बीते कुछ सालों में ऑनलाइन गेमिंग, खतरनाक चैलेंज और डिजिटल दबाव के चलते देश भर में कई युवा अपनी जान गंवा चुके हैं। सवाल यह है कि जो प्लेटफॉर्म मनोरंजन के लिए बने थे, वे मौत के जाल कैसे बनते जा रहे हैं और इसे रोका कैसे जाए?

गाजियाबाद में क्या हुआ?

साहिबाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में रहने वाली तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल की बालकनी से छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि तीनों बहनें लंबे समय से मोबाइल फोन पर कोरियन गेम खेलती थीं। वे न स्‍कूल जाती थीं और न घर से बाहर निकल किसी से मिलती थीं। उन्होंने अपने-अपने कोरियन नाम भी रख लिए थे।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!