Headlines

सिधवलिया की खबरें : अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार 

सिधवलिया की खबरें : अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):


गोपालगंज जिला के महम्मदपुर उत्पाद थाने की टीम ने महम्मदपुर बाजार के एक व्यक्ति के घर मे छापेमारी कर अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महम्मदपुर गांव के उमाकांत के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर महम्मदपुर थाने के उमाकांत प्रसाद के घर मे छापेमारी की गई l इस दौरान 23.295 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद कर उमाकांत प्रसाद को गिरफ्तार किया गया l पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय मे भेज दिया गया l

 

ईट भांठा चिमनी का ट्रैक्‍टर पलटा, दो मजदूरों की दबकर मौत

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
महम्मदपुर थाना क्षेत्र कटेया चेवर स्थित इंट भट्ठा चिमनी के समीप बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सिधवलिया स्थित भारत शुगर मिल में गन्ना गिराकर लौट रहे ट्रैक्टर के खाई में पलट जाने से दो युवकों की दबकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान बांसघाट मंसूरिया निवासी भोला कुमार (20), पिता जिउत साह और श्रवण महतो (19), पिता तुलसी महतो के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि दोनों युवक रात करीब 2 बजे गन्ना गिराकर ट्रैक्टर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। हादसे में दोनों युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही महम्मदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। खाई में फंसे ट्रैक्टर और शवों को निकालने के लिए क्रेन मशीन की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को बाहर निकाला गया।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

दोनों युवकों की  मौत से , परिवार के सदस्‍यों का कैसे होगा भरण पोषण

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
महम्मदपुर थाने क्षेत्र के बांसघाट मंसूरिया गांव के दो युवकों यथा,भोला कुमार और श्रवण महतो की कटेया चवर मे ट्रेक्टर पलटने से दबने के कारण मौत के बाद गांव मे मातम पसरा है l दोनो युवकों के परिवार के सदस्य का भरण पोषण कैसे होगा, यह हर ग्रामीण के बीच चर्चा का विषय बना है l दोनो कमाऊ पुत्रो की मौत के बाद अब कैसे होगी दोनो बहनों का विवाह, लोग कहकर नही थकते l

बता दें कि भोला कुमार के पिता जिऊत साह मजदूरी का काम करते हैँ, दो बेटों मे बड़ा बेटा संजीत अपनी पत्नी के साथ अकेला रहता है तथा एक छोटा बेटा अभी छोटा है,जो पढ़ता है l संगीता कुमारी भोला से बड़ी बहन है,जिसका विवाह 2027 मे होना तय है l माँ संजू देवी गृहणी हैँ,जो पूरे परिवार को देखभाल करती हैं l भोला कुमार भोला महतो का ट्रैक्टर चला कर अपने परिवार का भरनपोषण करता था, और बहन का विबाह की जिम्मेवारी इसी पर थी l

वहीं, श्रवण महतो भी तीन भाइयों मे बड़ा था,पिता तुलसी महतो प्रदेश मे मजदूरी करते हैँ ,l श्रवण गांव के ही भोला महतो के ट्रैक्टर प्र रहकर मजदूरी कर अपने परिवार् को चलाता था l उसकी मौत से पूरा परिवार टूटने सा दिख रहा है, माँ शिवकुमारी देवी और छोटी बहन रेणु और रमिता फूट फूट कर रो पड़त्ती है l

यह भी पढ़े

ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम मोबाईल बरामद कर वास्‍तविक धारक को दिया गया

इमरान हुसैन बने छात्र जदयू के सारण जिला उपाध्यक्ष

अध्यात्मिक जागृति और नशामुक्त का दिया गया संदेश: बीके आराधना बहन

स्व. विनोद सिंह मेमोरियल T20 क्रिकेट टूनामेंट का  हुआ शुभारम्भ

अपराधियों ने CSP  लुट कांड को केस  उठाने  के लिए पीडित के कनपटी पर पिस्‍टल  सटा धमकाया

दामाद संग फरार होने वाली चर्चित सास अब बहनोई संग हुई फरार   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!