Headlines

“पार्थ सारथी” सत्य, निष्पक्षता के साथ बनेगा समाज की आवाज़ – डीसीपी प्रमोद कुमार

“पार्थ सारथी” सत्य, निष्पक्षता के साथ बनेगा समाज की आवाज़ – डीसीपी प्रमोद कुमार

@ पार्थ सारथी साप्ताहिक समाचार पत्र के प्रधान कार्यालय का हुआ उद्घाटन

श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी / रिंग रोड स्थित लालपुर पुलिस चौकी के समीप डीसीपी वरुणा जोन श्री प्रमोद कुमार जी के कर कमलो द्वारा “पार्थ सारथी” साप्ताहिक समाचार पत्र का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन एक गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर फीता काटकर समाचार पत्र के शुभारंभ की घोषणा की गई। उद्घाटन समारोह में “पार्थ सारथी” के एमडी श्री प्रदीप मिश्रा तथा संपादक श्री राजीव नारायण पांडे के साथ दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के संस्थापक/प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम पाठक, पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पंकज भूषण मिश्रा, पत्रकार प्रेस क्लब वाराणसी के जिला अध्यक्ष श्री पवन पांडे,जिला सचिव श्री जितेंद्र अग्रहरि,डॉ उदय वर्मा के साथ तमाम पत्रकार एवं राजनीति से जुड़े हुए लोग मौजूद रहे। इसके साथ ही वाराणसी में पत्रकारिता के एक नए अध्याय का आरंभ हुआ।

कार्यक्रम में “पार्थ सारथी” के एमडी श्री प्रदीप मिश्रा एवं संपादक श्री राजीव नारायण पांडे की विशेष उपस्थिति रही।डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “पार्थ सारथी” सत्य, निष्पक्षता और जनहित की भावना के साथ समाज की आवाज़ बनेगा। इस गरिमामय समारोह में दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम पाठक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एक सशक्त लोकतंत्र के लिए स्वतंत्र और जिम्मेदार पत्रकारिता अत्यंत आवश्यक है और “पार्थ सारथी” इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं पत्रकारों ने समाचार पत्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे आयोजन में उत्साह,सकारात्मक ऊर्जा और पत्रकारिता के प्रति समर्पण की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी। “पार्थ सारथी साप्ताहिक” का यह शुभारंभ न केवल एक समाचार पत्र की शुरुआत है, बल्कि क्षेत्र में जनजागरण, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता के एक सशक्त संकल्प का प्रतीक भी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!