वाराणसी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:कचहरी परिसर को खाली कराया गया, 200 पुलिसकर्मी तलाशी में जुटे

श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी / जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। न्यायाधीश को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। न्यायाधीश ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। मौके पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कचहरी परिसर को खाली कराया है। 200 पुलिस कर्मी पूरे परिसर को खंगाल रहे हैं। अफसरों और वकीलों ने मिलकर मोर्चा संभाला है। पूरे परिसर को खाली कर दिया है। कचहरी पहले ही एक बम धमाके का दंश झेल चुकी है। इसके बाद कई बार कोर्ट में बम की धमकी और अफवाह उड़ाई गई है।
ईमेल से धमकी मिलने के बाद जिला जज संजीव शुक्ला भी कचहरी परिसर से बाहर निकले। ईमेल से धमकी मिलने के बाद जिला जज संजीव शुक्ला भी कचहरी परिसर से बाहर निकले। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों को भी बुलाया गया.पुलिस के अनुसार, जिला न्यायालय प्रशासन को एक अज्ञात ईमेल आईडी से धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। ईमेल में कचहरी परिसर में विस्फोट करने की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही न्यायालय प्रशासन ने तत्काल पुलिस और जिला प्रशासन को अवगत कराया। धमकी की सूचना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल कचहरी परिसर में तैनात कर दिया गया है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया है। सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर सघन चेकिंग की जा रही है। परिसर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की जांच की जा रही है।
अदालतों की कार्यवाही को अस्थायी रूप से रोक दिया गया.डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार के साथ पूरी फोर्स सुरक्षा के मद्देनजर कचहरी परिसर को खाली करने की अपील की गई है। वकीलों, न्यायालय कर्मचारियों और वादकारियों ने एहतियात के तौर पर परिसर खाली करना शुरू कर दिया है। अदालतों की कार्यवाही को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। पुलिस की साइबर टीम ईमेल की तकनीकी जांच में जुट गई है। ईमेल किस स्थान से और किस व्यक्ति द्वारा भेजा गया, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि धमकी को गंभीरता से लिया गया है और हर पहलू की जांच की जा रही है।
जिला प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन सुरक्षा के व्यापक इंतजाम जारी हैं। पूर्व बार अध्यक्ष विवेक शंकर तिवारी ने कहा- जनपद न्यायाधीश को ईमेल से सूचना मिली है। –
पूर्व बार अध्यक्ष विवेक शंकर तिवारी ने कहा- जनपद न्यायाधीश को ईमेल से सूचना मिली है।
इस धमकी को हल्के में नहीं लेना चाहिए।पूर्व बार अध्यक्ष विवेक शंकर तिवारी ने कहा- जनपद न्यायाधीश को ईमेल के जरिए कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की सूचना मिली है। सूचना के बाद न्यायाधीश ने पुलिस प्रशासन को जानकारी दी। पुलिस ने आदेश जारी किया कि सभी कचहरी परिसर को खाली कर दें।
जो आज मुकदमे लगे हैं, उनमें सामान्य तिथि घोषित की गई है। सभी लोग जा चुके हैं। तमाम चौकियां खाली हो चुकी हैं और तलाशी अभियान चल रहा है। 23 नवंबर 2007 को बम धमका हुआ था, एैसे में इस धमकी को हल्के में नहीं लेना चाहिए।
