रघुनाथपुर : नाला सफाई का काम शुरू,ढाई वर्षों से सड़क पर बहता है नाला का गंदा पानी
श्रीनारद मीडिया,प्रसेनजीत चौरसिया,सीवान (बिहार)
सीवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय के बाजार में नाला सफाई के अभाव में जाम होकर नाला का गंदा पानी करीब ढाई वर्षों से सड़क पर बह रहा था,सड़क पर बहते नाले का गंदा पानी से राहगीरों के कपड़े खराब हो जाते थे तो स्थानीय लोगों को दुर्गंध से स्वास्थ्य की चिंता सता रही थी।
प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार सिंह द्वारा दिशा की बैठक में उठाए गए सवाल पर पथ निर्माण विभाग द्वारा नाला का सफाई मजदूरों द्वारा कराया जा रहा है।
यह भी पढ़े
अमावस्या के दिन ही क्यों लगता है सूर्य ग्रहण? क्या है ‘रिंग ऑफ फायर’?
पटना में 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार, ATM, बारकोड के जरिए करते थे जालसाजी
