जदयू विधायक पप्पू पांडेय का रसूलपुर में हुआ भव्य स्वागत
श्रीनारद मीडिया, के के सिंंह सेंगर, एकमा/रसूलपुर, छपरा (बिहार):

पटना से सड़क मार्ग से लौटने के क्रम में गोपालगंज जिले के कुचायकोट विधानसभा के जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पाण्डेय उर्फ पप्पू पांडेय का शनिवार दोपहर रसूलपुर चट्टी पर भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि व व्यवसायी महाराजगंज के जदयू विधायक हेमनारायण साह के बहनोई मिथिलेश प्रसाद ने उन्हें अंगवस्त्र व बुके भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान मौजूद जदयू कार्यकर्ताओं में सरपंच प्रतिनिधि विकास कुमार, अशोक दूबे, उपमुखिया मनोज सोनी, भिखारी यादव, अरविंद दूबे, विकेश कुमार सिंह, पूर्व सरपंच मुर्तजा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी फूल-मालाओं से विधायक पांडेय का स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं ने विधायक श्री पांडेय की लगातार छठवीं बार जीत पर हार्दिक बधाई देते हुए इसे क्षेत्र की जनभावना की जीत बताया। वहीं विधायक श्री पांडेय ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत जनता की जीत है और सूबे के मुखिया नीतीश कुमार की विकासवादी सोच में जनता के विश्वास का परिणाम है। इस दौरान रसूलपुर चट्टी पर मुख्य स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम का संचालन मुखिया प्रतिनिधि व व्यवसायी मिथिलेश प्रसाद द्वारा किया गया।
यह भी पढ़े
पूर्णिया के हरदा बाजार में रेड लाइट एरिया पर पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, नौ गिरफ्तार, कई रहस्य सामने आए
परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को घात लगाकर मारी गोली, जानें क्या है रील से लेकर रंजिश की तक की कहानी?
