Headlines

 मांझी की खबरें :  मैट्रिक की परीक्षार्थी देकर घर जा रहे छात्र पर चाकू से हमला, घायल

मांझी की खबरें :  मैट्रिक की परीक्षार्थी देकर घर जा रहे छात्र पर चाकू से हमला, घायल

श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):


सारण जिला के  मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से शनिवार को मैट्रिक की परीक्षा देकर लौट रहे एक छात्र पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल छात्र को तत्काल इलाज के लिए मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया गया।

घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार डोरीगंज थाना क्षेत्र के डुमरी अड्डा गांव निवासी संतोष सिंह का पुत्र सौरभ कुमार मैट्रिक परीक्षा की प्रथम पाली में शामिल होने के बाद परीक्षा केंद्र से घर लौट रहा था। इसी दौरान मांझी चट्टी के समीप पहले से घात लगाए दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात युवक वहां पहुंचे।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने पहले छात्र के साथ मारपीट की छात्र द्वारा विरोध और भागने की कोशिश करने पर आरोपियों ने उसे घेर लिया और चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और घायल छात्र को तुरंत इलाज के लिए मांझी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

 

अनियंत्रित डंंफर सड़क के किनारे पलटा

श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

सारण जिला के दाउदपुर   में छपरा–सीवान मुख्य मार्ग के एनएच-531 पर नंदलाल सिंह महाविद्यालय, जैतपुर के समीप एक डंफर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। हादसा सुबह करीब चार बजे उस समय हुआ, जब डंफर एकमा की ओर से छपरा जा रहा था। दुर्घटना में चालक और सहचालक बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रास्ते में अचानक सामने आए किसी जानवर को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे डंफर सड़क किनारे बनी खाई में जा गिरा।हादसे में हाल ही में सड़क सुरक्षा के तहत चारमुहानी पर लगाए गए रोड इंडिकेटर लाइट टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा सड़क किनारे लगे करीब आधा दर्जन छोटे पेड़ भी क्षतिग्रस्त हो गए।

 

बरामदे में बंधी दुधारू भैंस की चोरी, पशुपालक ने थाने में दिया आवेदन

श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

सारण जिला के  मांझी थाना क्षेत्र के नरवन टोला निवासी पशुपालक भीम यादव की दुधारू भैंस की चोरी हो गई। इस संबंध में उन्होंने स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि उनकी भैंस बरामदे में बंधी थी। सुबह जब पशु को चारा देने के लिए उठे तो देखा कि बछड़ा मौजूद है, लेकिन भैंस गायब है। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। पीड़ित के अनुसार भैंस प्रतिदिन करीब 10 लीटर दूध देती थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।,

यह भी पढ़े

पूर्णिया के हरदा बाजार में रेड लाइट एरिया पर पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, नौ गिरफ्तार, कई रहस्‍य सामने आए

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को घात लगाकर मारी गोली, जानें क्या है रील से लेकर रंजिश की तक की कहानी?

ट्रेन के चपेट में आने से करीब 70 वर्षीय एक महिला की मौत

पचरुखी थाना के नव-निर्मित भवन का डीएम एसपी ने किया निरीक्षण

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!