संत निरंकारी मिशन के द्वारा “स्वच्छ जल स्वच्छ मन” के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान
श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

सारण जिला के मांझी में सरयू नदी के प्रसिद्ध रामघाट पर सदगुरू माता सुदीक्षा जी की जन्मदिन के उपलक्ष्य में रविवार को संत निरंकारी मिशन के द्वारा “स्वच्छ जल स्वच्छ मन” के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान सेवा दल के सदस्यों ने हाथ में झाड़ू आदि लेकर घाट की अच्छी तरह से सफाई की तथा कूड़ा-कर्कट को उठाकर उसके उचित जगह पर फेंका गया।
सेवा दल ने कचड़ा अंदर हो या बाहर, हमेशा हानिकारक है, का संदेश दिया तथा लोगों से भी अपने आसपास स्वच्छता अभियान चलाने की अपील की। दाउदपुर शाखा के मुखी महात्मा पंकज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलाए गए
अभियान में सेवा दल प्रभारी महात्मा सुधाकर प्रसाद, मीना देवी, विजय सिंह, अशोक भारती, श्रीभजन, तनुजा भारती, सरस्वती, रविन्द्र, अरविंद, रमेश, अरुण, प्रमोद समेत बड़ी संख्या में सेवा दल के महिला व पुरुष शामिल हुए।
यह भी पढ़े
मांझी में जदयू का संगठनात्मक चुनाव संपन्न, दयानंद सिंह प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित
रघुनाथपुर : लगातार चौथी बार निर्विरोध जदयू प्रखंड अध्यक्ष चुने गए कृष्णा सिंह पटेल
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का हुआ भौतिक सत्यापन
जलावन की लकड़ी को लेकर हुए विवाद में पांच लोग घायल
नवादा पुलिस ने साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार
मशरक में वैगनआर कार में लदा शराब बरामद
