Headlines

नवादा पुलिस ने साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार

नवादा पुलिस ने साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार

:सस्ते लोन का लालच देकर लोगों से करता था ठगी, 2 स्मार्ट फोन बरामद

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

नवादा पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के आरोप में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी प्रभा कुमारी के नेतृत्व में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पहली गिरफ्तारी वारिसलीगंज थाना अंतर्गत अपसढ़ गांव से 20 फरवरी, 2026 को हुई। यहां से कमलेश कुमार (23 वर्ष, पिता भोला राम) को पकड़ा गया।

 

पुलिस के अनुसार, कमलेश बजाज फाइनेंस के नाम पर सस्ते दरों पर लोन देने का झांसा देकर साइबर ठगी करता था। उसके पास से दो स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस संबंध में साइबर थाना कांड संख्या 17/26, दिनांक 20.02.26 को धारा 303(2), 318(2), 318(4), 319(2), 336(2), 336(3), 338, 340(2), 317(2), 317(5), 61, 66(बी), 66(सी), 66(डी) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

सस्ते लोन का लालच देकर लोगों से ठगी दूसरी गिरफ्तारी 19 फरवरी, 2026 को वारिसलीगंज थाना अंतर्गत बाघी गांव से हुई। यहां से कारू कुमार (21 वर्ष, पिता श्रवण राम) को गिरफ्तार किया गया। कारू बजाज फाइनेंस, धनी फाइनेंस और मुद्रा फाइनेंस के नाम पर सस्ते लोन का लालच देकर लोगों से ठगी करता था।

 

उसके पास से भी दो स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इस मामले में साइबर थाना कांड संख्या 16/26, दिनांक 19.02.26 को धारा 303(2), 318(2), 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2), 317(2), 317(5), 61(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़े

राम हिन्दुस्तान की सांस्कृतिक विरासत हैं: चित्राली उपाध्याय

कोलकाता में सड़क हादसे के शिकार अमनौर के युवक की मौत, गाँव में मचा कोहराम

जदयू विधायक पप्पू पांडेय का रसूलपुर में  हुआ भव्य स्वागत

 मांझी की खबरें :  मैट्रिक की परीक्षार्थी देकर घर जा रहे छात्र पर चाकू से हमला, घायल

पूर्णिया के हरदा बाजार में रेड लाइट एरिया पर पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, नौ गिरफ्तार, कई रहस्‍य सामने आए

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को घात लगाकर मारी गोली, जानें क्या है रील से लेकर रंजिश की तक की कहानी?

ट्रेन के चपेट में आने से करीब 70 वर्षीय एक महिला की मौत

पचरुखी थाना के नव-निर्मित भवन का डीएम एसपी ने किया निरीक्षण

Leave a Reply

error: Content is protected !!