Headlines

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का हुआ भौतिक सत्यापन

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का हुआ भौतिक सत्यापन

निर्धारित समय पर लक्ष्य पूरा करने की बात कही गई

श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

सारण जिला के मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा प्रखंड क्षेत्र में 10 फरवरी से 27 फरवरी तक संचालित फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोहित कुमार ने शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि मांझी चट्टी से लेकर प्रखंड के अंतिम छोर तक युद्ध स्तर पर दवा वितरण का कार्य किया जा रहा है। सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य को 27 फरवरी तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की सभी सुपरवाइजर एवं टीमें सक्रिय रूप से मैदान में कार्य कर रही हैं।

प्रतिदिन दवा वितरण का सुपरविजन किया जा रहा है ताकि कोई भी व्यक्ति दवा लेने से वंचित न रहे। टीम बाजार, गांव और विभिन्न टोलों में पहुंचकर भौतिक सत्यापन भी कर रही है तथा लोगों को दवा सेवन के प्रति जागरूक कर रही है।

इस दौरान मेहंदीगंज, ताजपुर, घोरहट, मोहम्मदपुर, शीतलपुर एवं दाउदपुर में स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आशा कार्यकर्ता एवं सुपरवाइजर घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाते दिखे। इस मौके पर विवेक ब्याहुत, राम मूर्ति सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

जलावन की लकड़ी को लेकर हुए विवाद में पांच लोग घायल

नवादा पुलिस ने साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार

मशरक में वैगनआर कार में लदा शराब बरामद

Leave a Reply

error: Content is protected !!