Headlines

मांझी में जदयू का संगठनात्मक चुनाव संपन्न, दयानंद सिंह प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित

मांझी में जदयू का संगठनात्मक चुनाव संपन्न, दयानंद सिंह प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित

श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

सारण जिला के मांझी प्रखंड क्षेत्र स्थित मदनसाठ मंदिर परिसर में रविवार को भारी गतिरोध और हंगामे के बीच जदयू का संगठनात्मक चुनाव 2026 निर्वाचन पदाधिकारी रामकृष्ण सिंह एवं निर्वाची पर्यवेक्षक ब्रजेश कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए अख्तर अली एवं दयानंद सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जिसकी जांचोपरांत दोनों के नामांकन वैध पाए गए।

 

इसके पश्चात बहुमत दयानंद सिंह के पक्ष में होने के आधार पर उन्हें प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित घोषित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान आरोप-प्रत्यारोप और हो-हल्ला भी हुआ। निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष सह प्रत्याशी ने चुनाव को विधि-सम्मत नहीं बताते हुए अपने समर्थकों को डराने-धमकाने तथा अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दाउदपुर एवं मांझी थाना की पुलिस को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुलाना पड़ा। हालांकि विवादों के बीच अंततः दयानंद सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन उपरांत समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया।

इस अवसर पर जदयू के जिला महासचिव मनोज सिंह, जिला सचिव सुनील सिंह, गजेंद्र सिंह, अंकित सिंह, चंदन सिंह परमार, अभिनाश सिंह, सुनील राय, बाघ सिंह, गुड्डू सिंह, स्वामीनाथ साह, धुरेंद्र शर्मा, डॉ. राजीव सिंह, पंकज सिंह, ओमप्रकाश सिंह, मुन्ना सिंह, शिवानंद सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

रघुनाथपुर : लगातार चौथी बार निर्विरोध जदयू प्रखंड अध्यक्ष चुने गए कृष्णा सिंह पटेल

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का हुआ भौतिक सत्यापन

जलावन की लकड़ी को लेकर हुए विवाद में पांच लोग घायल

नवादा पुलिस ने साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार

मशरक में वैगनआर कार में लदा शराब बरामद

Leave a Reply

error: Content is protected !!