रघुनाथपुर : लगातार चौथी बार निर्विरोध जदयू प्रखंड अध्यक्ष चुने गए कृष्णा सिंह पटेल
जदयू कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी तो वरिष्ठों ने बधाई
श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया,सीवान (बिहार)

बिहार की सत्ताधारी राजनीतिक दल जनता दल यूनाइटेड के रघुनाथपुर प्रखंड अध्यक्ष के रूप में कृष्णा सिंह लगातार चौथी बार निर्विरोध चुने गए है।
चुनाव पदाधिकारी मदन साह,चुनाव पर्यवेक्षक मदन बैठा की देख रेख में रविवार को प्रखंड के जटहवा बाबा के स्थान पर दर्जनों जदयू कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में गोपिपतियांव पंचायत के काजी पतियांव निवासी कृष्णा सिंह पटेल के खिलाफ किसी ने नामांकन नहीं भरा.इस प्रकार से कृष्णा सिंह पटेल चौथी बार निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किए गए।
कृष्णा सिंह पटेल के अध्यक्ष बनते ही अजय पटेल,मनोरंजन साह,श्यामदेव सिंह,सत्यदेव राजभर,बलवान सिंह,दिवाकर मिश्रा,सिंहासन सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष रत्नेश सिंह सहित अन्य ने खुशी जताई तो वरिष्ठ जदयू नेताओं ने बधाई दी।
यह भी पढ़े
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का हुआ भौतिक सत्यापन
जलावन की लकड़ी को लेकर हुए विवाद में पांच लोग घायल
