Headlines

सिसवन की खबरें : वाईसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सहुली में

सिसवन की खबरें : वाईसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सहुली में

श्रीनारद मीडिया, हसनपुरा, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के में वाईसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सहुली खेल मैदान में सीवान और हसनपुरा टीम के बीच खेला जा रहा है। राजद नेता सुभाष कुमार शाही उर्फ मुन्ना शाही ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया।

मुन्ना शाही ने खिलाड़ियों को खेल भावना और एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल हमें एकता, परिश्रम और संयम की शिक्षा देता है।

मुन्ना शाही ने स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और कहा कि वे हर संभव सहयोग के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और खेल प्रेमी उपस्थित थे। मुन्ना शाही की लोकप्रियता और क्षेत्र में उनके बढ़ते प्रभाव को इस आयोजन में भी देखा गया।

 

मारपीट की घटना में दो सगे भाई घायल

श्रीनारद मीडिया, हसनपुरा, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर लेवारी गांव में आपसी जमीन विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो सगे भाई घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी अजय कुमार साह का पुत्र नीतेश कुमार साह व अमन कुमार साह शामिल है। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस के मामले की जानकारी दी गई है

 

शादी समारोह से लौट रहे तीन लोग बाइक दुर्घटना में घायल

श्रीनारद मीडिया, हसनपुरा, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के सीवान सिसवन मुख्य मार्ग पर शादी समारोह से लौट रहे हसनपुर के तीन लोग बाइक दुर्घटना में घायल हो गये। घायलो में स्थानीय निवासी शिवनाथ राम का पुत्र नंद कुमार राम, नंद कुमार राम का पुत्र मुकेश राम व बहारन राम शामिल है। सभी घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

 

बाइक दुर्घटना में युवक घायल

श्रीनारद मीडिया, हसनपुरा, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन। थाना क्षेत्र के मांझी रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरकर भागर गांव का एक युवक घायल हो गए। घायल युवक स्थानीय निवासी दुलारचंद साह का पुत्र पंकज साह है। घायल युवक का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

 

खड़ी एक ट्रक में अचानक लगी आग

श्रीनारद मीडिया, हसनपुरा, सिसवन, सीवान (बिहार):

मांझी-छपरा मुख्य मार्ग पर मांझी बहोरन सिंह टोला के समीप खड़ी एक ट्रक में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद सड़क पर घंटों आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पानी की मदद से आग पर काबू पाया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में ट्रक का बड़ा हिस्सा जल गया।

मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने में भरपूर सहयोग किया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।ट्रक मालिक दिलीप कुमार ने बताया कि ट्रक से मैदा एवं चोकर खाली कर वाहन को खड़ा किया गया था।

 

ड्राइवर मांझी जलाल बाबा के पास पैसे लेने गया हुआ था, उसी दौरान ट्रक में आग लग गई। उन्होंने आशंका जताई कि बैटरी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। घटना के बाद दिलीप कुमार का रो-रोकर बुरा हाल था।

पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहन को काफी क्षति पहुंची है।

यह भी पढ़े

वाराणसी के बड़ौरा बाजार में सिलेंडर के माध्यम से ऑटो में भरा जा रहा अबैध रूप से सीएनजी गैस, जिम्मेदार मौन

हिस्ट्रीशीटर आशुतोष पाण्डेय से पीड़ित व्यक्ति आया शंकराचार्य जी के शरण में

वैश्विक मंच पर अर्धनग्न प्रदर्शन खेदजनक

पंचायती राज पदाधिकारी ने मनरेगा भवन सभागार में नल जल योजना के भूमिदाताओं के साथ की बैठक

Leave a Reply

error: Content is protected !!