सत्येंद्र भारती लगातार चौथी बार सिसवन के जदयू अध्यक्ष बने
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के परमानंद नगर मेहंदार में आयोजित संगठनात्मक चुनाव में सत्येंद्र भारती को लगातार चौथी बार निर्विरोध जदयू के प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी माहौल में संपन्न हुई। इस दौरान निर्वाची पदाधिकारी के रूप में पप्पू पटेल तथा पर्यवेक्षक के रूप में संतोष कुमार उपस्थित रहे। निर्वाचन की औपचारिक घोषणा करते हुए निर्वाची पदाधिकारी पप्पू पटेल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए केवल सतेंद्र भारती का ही नामांकन प्राप्त हुआ था।
नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस घोषणा के साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट और फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया।अपने संबोधन में सतेंद्र भारती ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें पुनः जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।
उन्होंने संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने तथा क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का संकल्प दोहराया। पर्यवेक्षक संतोष कुमार ने भी चुनाव प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा कि संगठन में एकता और अनुशासन का परिचय मिला है, जो भविष्य में संगठन को और सशक्त बनाएगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सदस्यों ने नव-निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का भरोसा जताया। सतेंद्र भारती ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को और मजबूत बनाएंगे और क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे।
यह भी पढ़े
हिस्ट्रीशीटर आशुतोष पाण्डेय से पीड़ित व्यक्ति आया शंकराचार्य जी के शरण में
वैश्विक मंच पर अर्धनग्न प्रदर्शन खेदजनक
पंचायती राज पदाधिकारी ने मनरेगा भवन सभागार में नल जल योजना के भूमिदाताओं के साथ की बैठक
