पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह की पुण्यतिथि मनायी गयी
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के गंगपुर सिसवन गांव में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह की 10वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
दरौंदा के विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने कहा कि विजय कुमार सिंह ने पार्टी को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। वक्ताओं ने उनके राजनीतिक जीवन, संगठन के प्रति समर्पण और समाजसेवा के कार्यों को याद करते हुए उन्हें एक कर्मठ एवं लोकप्रिय नेता बताया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संजीव सिंह, अवधेश यादव, देवेंद्र तिवारी, रविन्द्र सिंह,रूपेश मिश्रा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
विजय कुमार सिंह का सादगीपूर्ण जीवन और जनसेवा की भावना सदैव स्मरणीय रहेगी। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और उनकी याद में दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर विजय कुमार सिंह के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े
हिस्ट्रीशीटर आशुतोष पाण्डेय से पीड़ित व्यक्ति आया शंकराचार्य जी के शरण में
वैश्विक मंच पर अर्धनग्न प्रदर्शन खेदजनक
पंचायती राज पदाधिकारी ने मनरेगा भवन सभागार में नल जल योजना के भूमिदाताओं के साथ की बैठक
