न्यू मांझी नवनिर्मित रेलवे स्टेशन का नाम, कोड NMHI घोषित
श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

छपरा–बलिया रेलखंड पर स्थित सैदपुरा ग्राम के समीप नवनिर्मित मांझी रेलवे स्टेशन का नाम परिवर्तित कर “न्यू मांझी” कर दिया गया है। स्टेशन का नया कोड NMHI निर्धारित किया गया है।
इस संबंध में जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बुधवार की शाम प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि वाराणसी मंडल अंतर्गत इस नवनिर्मित स्टेशन के नाम में आधिकारिक रूप से बदलाव कर दिया गया है। और आगे सभी रेल अभिलेखों व टिकट प्रणाली में इसे न्यू मांझी के नाम से दर्ज किया जाएगा।
.
यह भी पढ़े
लोन अदायगी नहीं करने पर प्रशासन की कार्रवाई, चेंफुल गांव में घर सील
छपरा सदर अस्पताल में दलालों पर शिकंजा, बहला-फुसलाकर मरीज को पटना ले जाने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज
सलाखों के पीछे सेहत की सुरक्षा, फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को मिला नया बल
धर्मानुरागी स्व.जानकी देवी को 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा पूर्वक किया गया याद
