लोन अदायगी नहीं करने पर प्रशासन की कार्रवाई, चेंफुल गांव में घर सील
श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):
सारण जिला के मांझी प्रखंड में बकाया लोन नहीं चुकाने के मामले में प्रशासन ने दंडात्मक कार्रवाई करते हुए एक घर को सील कर दिया।
बुधवार को करीब 3:30 बजे सीओ सौरव अभिषेक के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल के साथ चेंफुल गांव निवासी रामलाल यादव के घर पर पहुंचकर विधिवत सीलिंग की प्रक्रिया पूरी की गई। बताया जाता है कि उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस नामक निजी बैंक से लिए गए ऋण की राशि निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा नहीं की गई थी।
बैंक द्वारा पूर्व में नोटिस दिए जाने के बावजूद भुगतान नहीं होने पर प्रशासन ने यह कदम उठाया। कार्रवाई के दौरान मांझी थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि वित्तीय संस्थानों के बकाया मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
यह भी पढ़े
छपरा सदर अस्पताल में दलालों पर शिकंजा, बहला-फुसलाकर मरीज को पटना ले जाने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज
सलाखों के पीछे सेहत की सुरक्षा, फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को मिला नया बल
धर्मानुरागी स्व.जानकी देवी को 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा पूर्वक किया गया याद
डा0 रविन्द्र नाथ शुक्ला सारस्वत पुरस्कार से हुए सम्मानित
