Headlines

धर्मानुरागी स्व.जानकी देवी को 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा पूर्वक किया गया याद

धर्मानुरागी स्व.जानकी देवी को 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा पूर्वक किया गया याद

श्रीनारद मीडिया, के के सिंंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):

जानकी एजुकेशनल एंड सोशल ट्रस्ट हंसराजपुर के तत्वावधान में एकमा के पूर्वी रेलवे गुमटी के समीप हंसराजपुर स्थित आरोग्य निकेतन मे समाजसेवी डॉ. सत्यदेव प्रसाद यादव की माता व धर्मानुरागी महिला स्व. जानकी देवी की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनायी गई।
इस अवसर पर स्व. जानकी देवी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव प्रसाद यादव द्वारा आगत अतिथियों, समाजसेवियों, पत्रकारों व शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान नगर पार्षद प्रतिनिधि अवधेश यादव ने कहा कि माता-पिता की सेवा से बढकर संसार में कोई अन्य सेवा नहीं है। माता-पिता के चरणों की वंदना ही ईश्वर की पूजा के समान है। उन्होंने कहा कि डॉ सत्यदेव प्रसाद यादव जी के इस आयोजन से समाज के लोगों को नसीहत लेने की आवश्यकता है।

इस दौरान आयोजक डॉ. सत्यदेव प्रसाद यादव ने लोगों को बदलते मौसम में अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत करने की सलाह देते हुए उनकी सेवा व सहायता के लिए तत्पर रहने की सलाह दी।

 

इस मौके अवसर पर सत्य नारायण यादव, गणेश यादव, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अवधेश यादव, विनोद कुमार सिंह, समाजसेवी डॉ. सत्यदेव प्रसाद यादव, रंजीत कुमार सिंह, डॉ पंकज कुमार, डॉ आर कुमार, डॉ पिंकी कुमारी, प्रशुन प्रकाश, धीरज कुमार, के के सिंह सेंगर, रितिक कुमार यादव, रंजीत कुमार सिंह, डॉ के एम प्रसाद, प्रमोद कुमार मिश्रा, राजेश्वर मांझी, गौरी शंकर यादव, राकेश, पीयूष, प्रमोद, कुणाल, ईशु, रिशु, चिकू, सुंदरम सहित डॉ यादव के परिवार के सभी लोगों धर्मानुरागी स्व. जानकी देवी के चित्र पर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़े

सलाखों के पीछे सेहत की सुरक्षा, फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को मिला नया बल

खेलकूद:मशरक क्रिकेट मैच में पुलिस विजेता, मीडिया-प्रतिनिधि बना उपविजेता

नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलशयात्रा

औरंगाबाद में लायंस क्लब का गठन, पदाधिकारी चुने गये

भेल्दी मेें कार के धक्के से बैंक मैनेजर जख्मी, रेफर

धरहरा कला की टीम ने तरैया मोझोपुर के टीम को सात विकेट से किया पराजित

“सबका सम्‍मान जीवन आसान”  कार्यक्रम के तहत बीडीओ सीओ ने जनता की सुनी समस्‍याएं

सत्‍येंद्र भारती लगातार चौथी बार सिसवन के जदयू  अध्‍यक्ष बने

Leave a Reply

error: Content is protected !!