Headlines

अमेरिका ने इजरायल के साथ ईरान पर ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ शुरू किया

अमेरिका ने इजरायल के साथ ईरान पर ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ शुरू किया

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

अमेरिका ने इजरायल की मदद से ईरान पर हमला किया है। इस स्ट्राइक को यूएस ने ऑरपरेशन एपिक फ्यूरी नाम दिया है। इस बात की जानकारी शनिवार को पेंटागन ने दी है।

खबर है कि यह हमला सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के ऑफिस के पास हुआ। यह स्ट्राइक ऐसे समय की गई है जब तेहरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ गया है।

ट्रंप क्या चाहते हैं?

ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर रोक लगाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप एक डील चाहते थे और ईरान इसके लिए तैयार नहीं। ऐसे में जब ईरान के अंदर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं और देश अशांति से जूझ रहा है तो ट्रंप को इसमें एक मौका दिख रहा है।

वहीं, ईरान को उम्मीद थी कि वह युद्ध टाल देगा, लेकिन उसका कहना है कि उसे यूरेनियम समृद्ध करने का अधिकार है और वह अपने लंबी-रेंज मिसाइल प्रोग्राम या हमास और हिजबुल्लाह जैसे हथियारबंद ग्रुप्स को सपोर्ट जैसे दूसरे मुद्दों पर बात नहीं करना चाहता।

हमले को लेकर इजरायल ने क्या कहा?

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने कहा कि यह हमला “खतरों को दूर करने” के लिए किया गया था। उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल के कई अस्पतालों ने अपने इमरजेंसी प्रोटोकॉल शुरू कर दिए हैं। मरीजों को अंडरग्राउंड जगहों पर ले जाया गया है।

इजरायल ने जैसे ही अपना एयरस्पेस बंद किया पूरे इजरायल में सायरन बजने लगे। इजरायली सेना ने कहा कि उसने इजरायल की तरफ मिसाइल दागे जाने की संभावना के लिए जनता को तैयार करने के लिए एक प्रोएक्टिव अलर्ट जारी किया था।

ईरान में क्या हो रहा?

तेहरान में चश्मदीदों ने खामेनेई के ऑफिस के पास पहला धमाका सुना। बाद में ईरानी सरकारी टेलीविजन ने धमाके की रिपोर्ट दी लेकिन इसके पीछे कारण नहीं बताया। इस बीच, ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया और मोबाइल फोन सर्विस बंद कर दी गईं। पायलटों को चेतावनी तब दी गई, जब ईरान में धमाके होने लगे।

इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर बड़ा हमला किया है। इजरायल और अमेरिका ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई मिलाइलें दागी हैं। वहीं ईरान ने भी पलटवार किया है। जिसके बाद मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया।

तेहरान में हुए हमले के बाद ईरान ने चेतावनी दी है कि इजरायल और अमेरिका के हमलों का पूरी मजबूती के साथ जवाब दिया जाएगा। ईरान को हूती और हिजबुल्लाह का साथ मिल गया है। जिसके बाद लेबनान से हिजबुल्लाह और यमन के हूती विद्रोहियों ने भी इजरायल पर मिसाइलें दागी है।

ईरान का जवाबी हमला

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि उसने ईरानी मिसाइलों से इजरायली और US बेस पर हमला किया है, और उसका जवाबी ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक उसका दुश्मन पूरी तरह से हार नहीं जाता। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने कहा कि इस इलाके में सभी US बेस, रिसोर्स और इंटरेस्ट को सही टारगेट माना जाता है। ईरान ने मिडिल ईस्ट के कई देशों पर हमला किया है। ईरान ने अबू धाबी, UAE, मनामा, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन पर हमला किया है। बहरीन का कहना है कि US नेवी के 5वें फ्लीट के हेडक्वार्टर को निशाना बनाया गया।

UAE ने एयरस्पेस किया बंद

गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी (GCAA) ने UAE के एयरस्पेस को कुछ समय के लिए बंद करने का एलान किया है। यह एक खास एहतियाती कदम है, जिसका मकसद तेजी से बदल रहे इलाके के सुरक्षा हालात के बीच फ्लाइट्स और एयरक्रू की सुरक्षा पक्की करना और UAE के इलाके की सुरक्षा करना है।

एअर इंडिया की सभी उड़ानें रद

एअर इंडिया से एक्स पोस्ट में कहा कि मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में उत्पन्न हो रही स्थिति को देखते हुए, एअर इंडिया ने मीडिल ईस्ट जाने वाली सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया है। एअर इडिंया ने एक्स पर लिखा, ‘मध्य पूर्व के सभी गंतव्यों के लिए सभी उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं, हम अपने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं> US और इजराइल के ईरान पर हमले के बाद ग्लोबल एयरलाइंस ने शनिवार को मिडिल ईस्ट में फ्लाइट्स रोक दीं। ईरान ने मिसाइलों की बौछार से जवाबी कार्रवाई की।

इजरायल-अमेरिका द्वारा किए गए तेहरान पर हमले के बाद ईरान ने भी जंग का ऐलान कर दिया है। ईरानी पार्लियामेंट के नेशनल सिक्योरिटी कमीशन के हेड इब्राहिम अजीजी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘हमने आपको (इजरायल और अमेरिका) चेतावनी दी थी लेकिन आपने उसे नहीं माना। अब आप एक ऐसे रास्ते पर चल पड़े हैं, जिसका अंत अब आपके कंट्रोल में नहीं है।’

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!