Headlines

रघुनाथपुर : होली और रमजान को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

रघुनाथपुर : होली और रमजान को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

श्रीनारद मीडिया,प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार)

सीवान जिले के रघुनाथपुर थाना परिसर में रविवार के दिन थानाध्यक्ष रविरंजन सिंह और अंचलाधिकारी प्रत्यक्ष कुमार की अध्यक्षता में होली पर्व और रमजान को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक हुई।
हर्ष उल्लास,कुर्ताफाफाड़ और रंगो का पर्व होली एक तरफ तो दूसरे तरफ रमजान के पवित्र महीना को शांति पूर्ण सम्पन्न कराने में स्थानीय प्रशासन ने रघुनाथपुर की जनता से सहयोग मांगा।
होली पर्व में अश्लील गीत और डीजे पर पूरी तरह से पाबंदी है.सभी लोग एक दूसरे को अबीर/गुलाल/रंग शांति पूर्वक लगाएंगे.विधि व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात किए गए है।
शांति समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार सिंह, जिला पार्षद उमेश कुमार पासवान व मनोज बैठा ,मुखिया चंदन पाठक, मुखिया प्रतिनिधि राजकिशोर चौरसिया, अरविन्द कुमार सिंह , रवि प्रकाश तिवारी, मुखिया गणेश मल्लाह, बीडीसी सुरेन्द्र कुमार ठाकुर, पिन्टू सिंह, सरपंच राजेन्द्र सिंह, बीडीसी प्रतिनिधि सुनिल कुमार ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे ।

यह भी पढ़े

 श्रीराम कथा से  पूज्य राजन जी महाराज कर्तव्य बोध के जागरण का पावन संदेश देते हैं

पीएम मोदी ने तमिलनाडु-पुडुचेरी को दी सौगात

घूस लेकर शराब तस्कर को छोड़ने वाला ASI सस्पेंड

जनताबाजार थानान्तर्गत पुलिस पर हमला में 02 अभियुक्तों को किया  गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!