Headlines

पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव की तीसरी पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई

पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव की तीसरी पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई

श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

माँझी। माँझी के पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को उनके आवासीय परिसर में आयोजित समारोह में अनेक गणमान्य लोगों ने उनकी तस्वीर पर फूलमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुँचे लोगों ने स्व यादव के ब्यक्तित्व एवम कृतित्व पर प्रकाश डाला।

 

 

नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्व यादव को माँझी का गांधी बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने की अपील की तथा प्रखंड मुख्यालय पर उनकी आदमकद प्रतिमा बनाने की सरकार से माँग की आपको बता दें कि स्व यादव माँझी से दो बार विधायक चुने गए थे। तीन वर्ष पूर्व उनका निधन हो गया था।

 

आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में पहुँचे सभी लोंगो को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया इस अक्सर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में माँझी के पूर्व एमएलसी प्रत्यासी व बरिष्ठ राजद नेता सुधांशू रंजन, पूर्व मुखिया क्रमशः सत्य नारायण प्रसाद यादव, ई सौरभ सन्नी,रंजन शर्मा,बच्चा यादव,चन्द्रमा यादव, जीवन यादव,बीरेन्द्र यादव,सुरेश यादव,रामचन्द्र यादव तथा नागेन्द्र ठाकुर ,अर्जुन राम, अब्दुल्ला खान, नेहाल खान, भागवत तिवारी, डॉ केडी यादव,विजय सिंह समेत अनेक गणमान्य शामिल थे। समारोह का संचालन पूर्व विधायक के पुत्र संदीप रौशन ने किया।

 

यह भी पढ़े

होली पर घर लौटते ही मिलेगी ‘सुरक्षा की खुराक’, प्रवासियों को खिलाई जाएगी फाइलेरिया रोधी दवा

बिहार में जमीन रजिस्ट्री का नियम बदला

भारत टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में: 5 मार्च को इंग्लैंड से मुकाबला होगा

भारत टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में: 5 मार्च को इंग्लैंड से मुकाबला होगा

भारत ने जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

बुद्ध की नहीं, ‘धर्मयुद्ध’ की सनातन भूमि है भारत – साध्वी पूर्णाम्बा

Leave a Reply

error: Content is protected !!