Headlines

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में बगौरा के छात्रों ने लहराया परचम

1.अगस्त दूबे, 2.मानव सिंह.

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में बगौरा के छात्रों ने लहराया परचम

श्रीनारद मीडिया, दारौंदा, सीवन (बिहार )।

सीवान जिला के दारौंदा प्रखंड के बगौरा स्थित PM Classes के चार छात्रों ने इस वर्ष आयोजित सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। छात्रों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और संस्थान का नाम भी रोशन हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बगौरा निवासी छात्र अगस्त दुबे ने 300 में 265 अंक प्राप्त कर 88.33 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं मानव सिंह ने 300 में 226 अंक प्राप्त कर 75.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इसके अलावा प्रिंस गुप्ता ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 300 में 189 अंक हासिल किए।
इसी क्रम में ग्राम महुअल के छात्र प्रियांशु सिंह ने कक्षा नौ के लिए आयोजित सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में 400 में 300 अंक प्राप्त कर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इन सभी छात्रों ने बगौरा स्थित PM Classes में सैनिक स्कूल तथा नवोदय विद्यालय की तैयारी की थी।
छात्रों की इस सफलता पर PM Classes के संचालक प्रियेश मिश्रा ने सभी चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से छात्र बड़ी से बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करें और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि बच्चे आगे बढ़कर देश और समाज का नाम रोशन कर सकें। छात्रों की इस उपलब्धि से बगौरा सहित आसपास के क्षेत्रों में गर्व और उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!