कथा शिविर का चल रहा आयोजन
देश के विभिन्न भागों से भाग ले रहे युवा
श्रीनारद मीडिया, जीरादेई , सीवान (बिहार):
तक्षशिला एजुकेशनल सोसाइटी अपनी समेकित, सामुदायिक, ग्रामीण पहल–परिवर्तन, (जो गाँव नरेन्द्रपुर, जिला सिवान में अवस्थित है) के माध्यम से साहित्य, कला, संस्कृति एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में काम करता है और समय–समय पर इन विषयों पर कार्यक्रम आयोजित करता है।
परिवर्तन के संस्थापक सह तक्षशिला एजुकेशन सोसाइटी के सचिव संजीव कुमार ने बताया कि
इसी संदर्भ में पिछले सात वर्षों से एक सालाना कथा शिविर का आयोजन परिवर्तन परिसर में होता आ रहा है।उन्होंने बताया कि यह सालाना कथा शिविर, ग्रामीण जन जीवन और शहराती संस्कृति को किस्से, कहानी और रिपोर्ताज के माध्यम से जोड़ने का प्रयास करता है।
इसी क्रम में इस वर्ष हम गाँधी पर केंद्रित चिंतन शिविर आयोजित कर रहे हैं। यह शिविर 7-12 मार्च तक परिवर्तन परिसर में होगा। भारत के विभिन्न राज्यों से आये 8 युवा – आकाश कुमार (पुणे), अनंत सिंह पुंडीर (दिल्ली), हरी डी. सोनुने (संभाजीनगर), कुणाल विष्णु धोंडगे (पुणे), सबा खान (भोपाल), शशांक सी. एल. (मेलकोट, मांड्या), शुभोजीत नास्कर (दक्षिण 24 परगना ) एवं तान्या महेश्वरी (बेंगलुरु) इस शिविर में शामिल होंगे।
वरिष्ठ एवं सम्मानीय गाँधीवादी चिंतक सुदर्शन अयंगर और प्रोफेसर अपूर्वानंद शिविर का मार्गदर्शन करेंगे, कथाकार वन्दना राग एवं लेखक चिंतक रंजन कुमार सिंह शिविर का संयोजन करेंगे।
यह भी पढ़े
केवाईपी बचाओ आंदोलन की चेतावनी: 48 घंटे में समाधान नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन
स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर किया गया सम्मानित
बगौरा के मिश्रा टोला में 24 घंटे का अखण्ड अष्टयाम हुआ शुरू
श्रद्धा और विश्वास से कोई भी कार्य सफल अवश्य होता है-राजन जी महाराज
उद्यमी सुभाष और धर्मशिला जी के शादी के 50वीं वर्षगांठ पर पूज्य राजन जी ने दिया मंगलाशीष
