स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर किया गया सम्मानित
श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

सारण जिला के मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पंचायत की महिला कर्मचारियों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में नगर पंचायत की महिला कर्मचारियों के समग्र स्वास्थ्य, जिसमें स्त्री रोग संबंधी जांच, मधुमेह और अन्य जीवनशैली रोगों की जांच की गई।
इस दौरान नगर पंचायत के महिला कर्मियों को डायरी कलम एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रोहित कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर पंचायत में कार्य कर रही महिला कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें विश्व महिला दिवस की शुभकामनाएं उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिला कर्मियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।
वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करती हैं, जिसके कारण मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल पाती हैं। उन्होंने कहा कि समाज के निर्माण और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में महिलाओं की भूमिका हमेशा से अहम रही है। इस अवसर पर उप मुख्य पार्षद नीतू सिंह, स्वक्षता पदाधिकारी सुमन कुमारी, विवेक ब्याहुत, स्वास्थ्य प्रबन्धक राम मूर्ति सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े
बगौरा के मिश्रा टोला में 24 घंटे का अखण्ड अष्टयाम हुआ शुरू
श्रद्धा और विश्वास से कोई भी कार्य सफल अवश्य होता है-राजन जी महाराज
उद्यमी सुभाष और धर्मशिला जी के शादी के 50वीं वर्षगांठ पर पूज्य राजन जी ने दिया मंगलाशीष
