Headlines

उद्यमी सुभाष और धर्मशिला जी के शादी के 50वीं वर्षगांठ पर पूज्य राजन जी ने दिया मंगलाशीष

उद्यमी सुभाष और धर्मशिला जी के शादी के 50वीं वर्षगांठ पर पूज्य राजन जी ने दिया मंगलाशीष

होटल सफायर इन में दंपति को बधाई देने पहुंचे जिले के गणमान्य

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

सीवान में सोमवार की संध्या में नगर के प्रसिद्ध उद्यमी अर्चना ज्वैलर्स के संस्थापक श्री सुभाष प्रसाद और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती धर्मशिला जी के पाणिग्रहण संस्कार के 50वीं वर्षगांठ पर होटल सफायर इन में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। जिसमें अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पूज्य राजन जी महाराज ने मंगला चारण के साथ शुभाशीष और मंगलकामनाएं प्रेषित किया। इस अवसर पर जिले के गणमान्य और विशिष्ट जन मौजूद रहे।

मालूम हो कि श्री सुभाष प्रसाद एक बेहद प्रसिद्ध स्वर्ण व्यवसाई रहे हैं। सीवान के प्रतिष्ठित अर्चना ज्वैलर्स के संस्थापक रहे हैं। उनकी पत्नी श्रीमती धर्मशिला देवी एक बेहद सरल स्वभाव की सुसंकृत महिला रही हैं। उनके परिवार में नवाचारी उद्यमी डॉक्टर रूपेश कुमार, मनीष कुमार, पुत्रवधू नेहा गुप्ता और शिल्पी गुप्ता बेटी अर्चना और दामाद शैलेश वर्मा उनके प्रयासों को और ऊंचाई पर ले जा रहे हैं। उनका पूरा परिवार इस अवसर पर उपस्थित रहा।

सोमवार की संध्या में श्री सुभाष प्रसाद जी और धर्मशिला जी को बधाई और मंगलकामनाएं देने अंतराष्ट्रीय कथा वाचक पूज्य राजन जी महाराज पहुंचे। उन्होंने मंगलाचरण कर जोड़ी को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर जिले के तमाम गणमान्यजन उपस्थित रहे। जिला बीस सूत्री के उपाध्यक्ष श्री संजय पांडेय, नेत्र सर्जन डॉक्टर शरद चौधरी, डॉक्टर आर के सिंह, डॉक्टर राम इकबाल गुप्ता, डॉक्टर संदीप कुमार,

ई एन टी सर्जन डॉक्टर एम डी शादाब, शिक्षाविद् डॉक्टर गणेश दत्त पाठक,सीवान चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कुमार गंधर्व, लायंस क्लब के प्रेसिडेंट विकास सोमानी, विश्वकर्मा चौहान, रंजन दास, अब्दुल हामिद, राजेश गुप्ता, पंडित रंगनाथ उपाध्याय, संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर सिंह, पत्रकार अरविंद पाठक, निरंजन कुमार, राजेश पांडेय, डॉक्टर राकेश तिवारी, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रत्यूष कुमार, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!