Headlines

छत पर बने कमरे में सो रही 55 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हत्या

छत पर बने कमरे में सो रही 55 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हत्या

श्रीनाद मीडिया,  मांझी, सारण (बिहार):

सारण जिला के मांझी थाना क्षेत्र के सोनबरसा पंचायत के नंदपुर गांव में सोमवार की देर रात लूटपाट के दौरान छत पर बने कमरे में सो रही 55 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान नसरुद्दीन की पत्नी कमरूल बीबी के रूप में हुई है।

 

बताया जाता है कि बदमाश घर के पीछे की दीवार के सहारे चढ़कर मकान के अंदर घुसे और छत पर बने कमरे तक पहुंच गए, जहां कमरूल बीबी अकेली सो रही थीं। आशंका जताई जा रही है कि लूटपाट के दौरान महिला ने बदमाशों का विरोध किया या उन्हें पहचान लिया होगा, जिसके बाद अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद बदमाश कमरे में रखी गोदरेज अलमारी तोड़कर उसमें रखे नकदी और कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए।

 

मंगलवार की सुबह सहरी के समय जब परिजन उन्हें उठाने के लिए ऊपर कमरे में पहुंचे तो दरवाजा खुला मिला और कमरूल बीबी पलंग पर मृत अवस्था में पड़ी थीं, जबकि अलमारी खुली हुई थी और सामान बिखरा पड़ा था। मृतका की गोतनी रुखसाना बेगम ने बताया कि सुबह उनके पति नसरुद्दीन का फोन आया था कि जाकर देखो वह फोन क्यों नहीं उठा रही हैं। वहीं रिश्तेदार मोहम्मद राजिक ने बताया कि रात करीब 12 बजे उनसे बातचीत हुई थी, लेकिन 1:20 बजे फोन करने पर कोई जवाब नहीं मिला।

 

घटना की सूचना मिलते ही मांझी थानाध्यक्ष बिनोद कुमार, सदर एसडीपीओ-2 राजकुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। बाद में फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लग गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। परिजनों के अनुसार घर से नकदी और कीमती आभूषण चोरी होने की आशंका है।

 

बताया जाता है कि मृतका के पति कोलकाता में लॉन्ड्री का व्यवसाय करते हैं, जबकि कमरूल बीबी गांव में अकेली रहती थीं। घटना की रात आसपास शादी समारोह होने के कारण शोर-शराबे में किसी को घटना की भनक नहीं लगी। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़े

केवाईपी बचाओ आंदोलन की चेतावनी: 48 घंटे में समाधान नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन

स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर किया गया सम्मानित

बगौरा के मिश्रा टोला में 24 घंटे का अखण्ड अष्टयाम हुआ शुरू

श्रद्धा और विश्वास से कोई भी कार्य सफल अवश्य होता है-राजन जी महाराज

उद्यमी सुभाष और धर्मशिला जी के शादी के 50वीं वर्षगांठ पर पूज्य राजन जी ने दिया मंगलाशीष

Leave a Reply

error: Content is protected !!