घनश्याम पाठक ने पैगा (डबरिया) में मनोज कुमार चौबे से की औपचारिक मुलाकात

श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी, उत्तर प्रदेश
चंदौली / दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम पाठक शनिवार, 14 मार्च 2026 की शाम धानापुर क्षेत्र के पैगा (डबरिया) गांव पहुंचे। यहां उन्होंने अपने परम प्रिय मित्र तथा पीपीसी चंदौली के सदस्य मनोज कुमार चौबे से एक औपचारिक मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों के बीच क्षेत्रीय पत्रकारिता, सामाजिक सरोकारों तथा संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। घनश्याम पाठक ने पत्रकारों की एकता, निष्पक्ष पत्रकारिता तथा समाज के प्रति मीडिया की जिम्मेदारी पर भी अपने विचार साझा किए।
मनोज कुमार चौबे ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए क्षेत्र की सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। मुलाकात के दौरान आपसी सहयोग और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। स्थानीय लोगों ने भी इस मुलाकात को पत्रकारिता जगत के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए दोनों का स्वागत किया। इस दौरान पीपीसी मेंबर श्री शशिकांत उपाध्याय, श्री राजेश ओझा,श्री बृजेश ओझा,श्री सुधीर उपाध्याय, श्री मनोज चौबे,श्री सुनील ओझा भी मौजूद रहे।
