Headlines

फुचटी कला व आमडाढ़ी पंचायतों में चला घोड़पड़ास नियंत्रण विशेष अभियान

फुचटी कला व आमडाढ़ी पंचायतों में चला घोड़पड़ास नियंत्रण विशेष अभियान

शूटरों ने 70 घोड़पड़ासों को मार गिराया

श्रीनारद मीडिया, के के सिंंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):


किसानों की फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रही नीलगायों से राहत दिलाने के लिए प्रशासन द्वारा निर्धारित रोस्टर के तहत एकमा प्रखंड में विशेष अभियान चलाया गया। मंगलवार को प्रखंड के फुचटी कला व आमडाढ़ी पंचायतों क्षेत्र में वन विभाग की निगरानी में वाइल्ड लाइफ ट्रैंक्विलाइजर फोर्स के विशेषज्ञ शूटर नवाब शफत अली खान, वनपाल प्रतीक्षा सिंह, वनरक्षी शुभम कुमार सिंह, वनकर्मी मनोरंजन कुमार सिंह, कुमुद कुमार, आकाश कुमार आदि की टीम ने कार्रवाई करते हुए 70 नीलगायों को मार गिराया।

देर शाम तक आमडाढ़ी पंचायत के विभिन्न गांवों के चंवर, खेतों एवं बगीचों में हैदराबाद के शूटर एवं वन अधिकारियों के साथ मुखिया प्रतिनिधि भरत सिंह, उप मुखिया अजीत ठाकुर, वनकर्मी मनोरंजन कुमार सिंह आदि नीलगायों की खोज करने एवं उन्हें निशाना बनाने के लिए भ्रमण करते नजर आए। इस दौरान आमडाढ़ी पंचायत में 20 व फुचटीकला पंचायत में 50 सहित कुल 70 नीलगायों को निशाना बना कर मार गिराया गया।
शूटर टीम ने बताया कि मारी गई नीलगायों को सुरक्षित तरीके से दफनाया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की बीमारी या संक्रमण फैलने की आशंका न रहे।


वहीं फुचटी कला पंचायत के मुखिया महेश्वर राय ने बताया कि ग्रामीणों और किसानों के आग्रह पर फसलों को बचाने के लिए संबंधित विभाग को आवेदन दिया गया था, क्योंकि नीलगायों के झुंड खेतों में घुसकर तैयार फसलों को लगातार बर्बाद कर रहे थे। मुखिया के आवेदन के बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए यह अभियान चलाया।

इस दौरान वन विभाग के कर्मियों के साथ पवन कुमार सिंह, हीरा सिंह, सुदामा मिश्र, सुरेश राय उर्फ काका, जोगिंदर तिवारी, मिथिलेश राय, अवधेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, वाल्मीकि शर्मा, दुर्गा सिंह, रामलायक सिंह, राजेंद्र राय, कन्हैया सिंह, प्रहलाद राय, अजित प्रसाद, बमभोला, नगनारायण राय आदि मौजूद रहे।

अभियान के बाद किसानों में खुशी देखी गई। किसानों का कहना है कि नील गायों के आतंक से वे लंबे समय से परेशान थे और मेहनत से उगाई गई फसल अक्सर नष्ट हो जाती थी। अब उन्हें उम्मीद है कि उनकी फसल सुरक्षित रहेगी और मेहनत का सही फल मिलेगा।

यह भी पढ़े

एकमा में विद्यालय शिक्षा समिति सदस्यों का तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण शुरू

महागठबंधन के भीतर बगावत ने सियासी हलचल तेज कर दी है,क्यों?

कालाजार रोकने के लिए 389 गांवों के 2.45 लाख घरों में होगा छिड़काव, 60 दिन तक चलेगा अभियान

मोतिहारी एनकाउंटर में STF का एक जवान शहीद

शंकराचार्य जी कल पधारेंगे श्रीकाशी~नव संवत्सर का शंकराचार्य घाट पर मनेगा उत्सव

प्रसिद्ध कलाकार साची तिवारी वेब सीरीज प्रधान जी में निभा रही है चांदनी का किरदार

बालू लदे अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार युवक को रौंदा

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!