Headlines

अतरसन व बलिया पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मतदान आज

अतरसन व बलिया पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मतदान आज

श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर,एकमा, सारण (बिहार):

सारण जिला के  एकमा प्रखंड के अतरसन व बलिया पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इस चुनाव में कुल 2842 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
बलिया पंचायत के मध्य विद्यालय परिसर में तीन तथा अतरसन पंचायत के पैक्स गोदाम परिसर में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि दोनों पंचायतों में कुल पांच उम्मीदवार मैदान में हैं और मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण देने के बाद उन्हें मतदान सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

उन्होंने बताया कि मतदान संपन्न होने के बाद 18 मार्च को ही शाम में प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में मतगणना कराई जाएगी। इसके लिए दो टेबल लगाए गए हैं और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़े

फुचटी कला व आमडाढ़ी पंचायतों में चला घोड़पड़ास नियंत्रण विशेष अभियान

एकमा में विद्यालय शिक्षा समिति सदस्यों का तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण शुरू

महागठबंधन के भीतर बगावत ने सियासी हलचल तेज कर दी है,क्यों?

कालाजार रोकने के लिए 389 गांवों के 2.45 लाख घरों में होगा छिड़काव, 60 दिन तक चलेगा अभियान

मोतिहारी एनकाउंटर में STF का एक जवान शहीद

शंकराचार्य जी कल पधारेंगे श्रीकाशी~नव संवत्सर का शंकराचार्य घाट पर मनेगा उत्सव

प्रसिद्ध कलाकार साची तिवारी वेब सीरीज प्रधान जी में निभा रही है चांदनी का किरदार

बालू लदे अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार युवक को रौंदा

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!