नगर पंचायत एकमा बाजार में नल-जल योजना की जांच, घर-घर सर्वे शुरू
श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):
सारण जिला के नगर पंचायत एकमा बाजार क्षेत्र में नल-जल योजना की जमीनी स्थिति को सुधारने के उद्देश्य से विशेष जांच टीम द्वारा घर-घर सर्वे किया जा रहा है। इस दौरान पाइपलाइन कनेक्शन और पानी की गुणवत्ता की जांच की गई।
जांच टीम ने विशेष रूप से उन घरों पर ध्यान दिया, जहां अब तक पानी नहीं पहुंच रहा है या पाइपलाइन खराब है। साथ ही यह भी देखा गया कि किन वार्डों में अभी तक पानी की आपूर्ति नियमित रूप से नहीं हो पा रही है।
निरीक्षण के दौरान बोरिंग मोटर की मरम्मत, टूटी-फूटी पाइप तथा पाइपलाइन में हो रही लीकेज की भी जांच की गई। स्थानीय निवासियों से अपील की गई कि यदि उनके क्षेत्र में नल-जल योजना के तहत पानी नहीं मिल रहा है तो इसकी सूचना अपने वार्ड पार्षद या नगर पंचायत कार्यालय को दें।
जांच टीम में नगर विकास सह आवास विभाग की सहायक अभियंता सोनी शर्मा, जेई लालू कुमार, वार्ड पार्षद राकेश कुमार सहित अन्य कर्मी शामिल थे। टीम ने विशेष रूप से वार्ड संख्या 15 में निरीक्षण किया।
यह भी पढ़े,
सिधवलिया की खबरें :आपत्तिजनक स्थिति मे दो युवक एवं दो युवतियां गिरफ्तार
फुचटी कला व आमडाढ़ी पंचायतों में चला घोड़पड़ास नियंत्रण विशेष अभियान
एकमा में विद्यालय शिक्षा समिति सदस्यों का तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण शुरू
महागठबंधन के भीतर बगावत ने सियासी हलचल तेज कर दी है,क्यों?
कालाजार रोकने के लिए 389 गांवों के 2.45 लाख घरों में होगा छिड़काव, 60 दिन तक चलेगा अभियान
मोतिहारी एनकाउंटर में STF का एक जवान शहीद
शंकराचार्य जी कल पधारेंगे श्रीकाशी~नव संवत्सर का शंकराचार्य घाट पर मनेगा उत्सव
प्रसिद्ध कलाकार साची तिवारी वेब सीरीज प्रधान जी में निभा रही है चांदनी का किरदार
