Headlines

पैक्स चुनाव : कोरेया पंचायत मेंअध्यक्ष पद पर अनिल कुमार यादव उर्फ भूअर यादव निर्वाचित 

पैक्स चुनाव : कोरेया पंचायत मेंअध्यक्ष पद पर अनिल कुमार यादव उर्फ भूअर यादव निर्वाचित

श्रीनारद मीडिया, मृत्‍युंजय तिवारी,भेल्‍दी, सारण (बिहार):

अमनौर प्रखंड की दो पंचायतो में हुए पैसे चुनाव का मतगणना शांति रूप से संपन्न हुआ। दोनों पंचायत में पैक्स के अध्यक्ष पद पर नए प्रत्यासी विजयी हुए।दोनों पूर्व पैक्स अध्यक्ष पराजित हुए।18 मार्च को दोनों पंचायत में निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राजीव कुमार श्रीवास्तव नेतृत्व में चुनाव सम्पन्न हुआ।

 

इसी रात्रि में मतगणना हुआ।ग्राम पंचायत कोरेया के पैक्स अध्यक्ष पद से अनिल कुमार यादव उर्फ भूअर यादव ने अपने प्रतिद्वन्दी पूर्व पैक्स अध्यक्ष जय प्रकाश राय को 105 मतों से पराजित किया है।नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार यादव को 543 मत प्राप्त हुए जबकि जय प्रकाश यादव को 440 मत प्राप्त हुए।

इधर ग्राम पंचायत मदारपुर के पैक्स अध्यक्ष पद से अंजू देवी 843 मतों से रोहित सिंह को हराकर पहली बार अध्यक्ष पद संभाला।अंजू देवी राजू राय की पत्नी है।चुनाव परिणाम के अनुसार अंजू देवी को कुल मत 1147 प्राप्त हुए जबकि पूर्व पैक्स अध्यक्ष सच्चितनन्द राय के पुत्र रोहित कुमार को मात्र 305 मत मिले।दोनों प्रत्यासी को जीतने पर पंचायत में खुशी का माहौल देखा गया।

 

समर्थकों ने अबीर गुलाल के साथ पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार कर रहे थे।पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने किसानों के हर समस्या का समाधान करने का भरोसा दिलाया।उन्होंने कहा मैं जनता के बीच हर समय रहा हु और रहूंगा अपनी जीत जनता की जीत बताया।राजद जिला अध्यक्ष सुनील राय व उप प्रमुख विवेकानन्द राय ने दोनों प्रत्यासी को जीत की बधाई दिया।

यह भी पढ़े

चैती छठ पूजा को लेकर घाटों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा

बिहार के भ्रष्ट इंजीनियर का अरबों का साम्राज्य, जमीन, मकान, चाय बागान, गैस एजेंसी और दार्जिलिंग से नेपाल तक निवेश

ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती ‘1008’ का ‘रौद्र संवत्सर’ पर ऐतिहासिक संदेश

निधन पर शोक सभा आयोजित

रेस्टोरेंट की आड़ में देह व्यापार मामले में संचालक समेत तीन आरोपित जेल

मशरक और पानापुर में जहरीली शराब कांड में जांच में मिथाइल अल्कोहल की पुष्टि, 5 की हुई है मौत

Leave a Reply

error: Content is protected !!