अपराधी आर्केस्ट्रा संचालक के घर पहुंच नर्तकियों के साथ छेड़खानी कर किया जबरदस्ती
श्रीनारद मीडिया, मृत्युंजय तिवारी,भेल्दी, सारण (बिहार):

अमनौर हरनारायण निवासी संजय प्रसाद की पत्नी अमृता देवी ने थाना में लिखित शिकायत कर चार उच्चको के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना 16 मार्च की देर रात्रि की है, जब चार अपराधी आर्केस्ट्रा संचालक के घर पहुंचे और नर्तकियों के साथ छेड़खानी और जबरदस्ती करने लगे। विरोध करने पर अपराधियों ने पिस्टल निकाल दो राउंड फायर कर फरार हो गए।
पुलिस ने मढ़ौरा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में छापेमारी कर एक नामजद अपराधी लखी कुमार को धर दबोचा। इसके निशानदेही पर पुलिस ने मनी सिरिसिया सरकारी भवन के पीछे छुपाए एक पिस्टल और दो खोखा बरामद कर लिया। गिरफ्तार अपराधी श्री कांत सिंह के पुत्र लखी कुमार बताया जाता है।
अमृता देवी द्वारा की गई प्राथमिकी में बताया गया है कि उनके पुत्र म्यूजिक ग्रुप आर्केस्टा ग्रुप चलाता है। 16 मार्च की रात्रि में दो बाइक से चार युवक आये आर्केस्ट्रा के नर्तकी वाला घर पर चढ़कर नर्तकी के साथ जबरदस्ती छेड़खानी करने लगे। नर्तकियों ने इनका विरोध किया और शोर मचाया। इनके पुत्र व अन्य लोग आकर बीच बचाव की कोशिश किया। लोगों को देख लखी ने पिस्टल निकाल हत्या करने की धमकी दिया और दो राउंड फायर कर दिया।
थाना अध्यक्ष हेमन्त कुमार ने बताया कि एक अपराधि लखी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
यह भी पढ़े
चैती छठ पूजा को लेकर घाटों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा
रेस्टोरेंट की आड़ में देह व्यापार मामले में संचालक समेत तीन आरोपित जेल
मशरक और पानापुर में जहरीली शराब कांड में जांच में मिथाइल अल्कोहल की पुष्टि, 5 की हुई है मौत
