Headlines

रेस्टोरेंट की आड़ में देह व्यापार मामले में संचालक समेत तीन आरोपित जेल

रेस्टोरेंट की आड़ में देह व्यापार मामले में संचालक समेत तीन आरोपित जेल
– सागर रेस्टोरेंट में छापेमारी के दौरान कमरों से युवक-युवती मिले आपत्तिजनक हालत में
– तीन माह से संगठित तरीके से चल रहा था धंधा, बयान के बाद युवती को छोड़ा

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

 

महम्मदपुर थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे देह व्यापार के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए संचालक समेत तीन आरोपितों को जेल भेज दिया है। यह धंधा पिछले करीब तीन माह से संगठित तरीके से संचालित किया जा रहा था।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 17 मार्च को गुप्त सूचना के आधार पर महम्मदपुर बाजार स्थित सागर रेस्टोरेंट में छापेमारी की गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02, प्रखंड विकास पदाधिकारी सिधवलिया व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम, जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं। पुलिस ने दोपहर करीब 12:30 बजे कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे पकड़ लिया गया। उसने अपनी पहचान रेस्टोरेंट संचालक बलिदर कुमार के रूप में बताई। तलाशी के दौरान दो कमरों से एक-एक युवक व युवती आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पूछताछ में युवकों की पहचान मुकेश कुमार (सिवान) व अमित कुमार (गोपालगंज) के रूप में हुई, जबकि दो किशोरियों को भी बरामद किया गया।

जांच में सामने आया कि रेस्टोरेंट संचालक द्वारा कमरे उपलब्ध कराकर सुनियोजित तरीके से देह व्यापार कराया जा रहा था। मामले में महम्मदपुर थाना कांड संख्या 105/26 दर्ज कर तीन आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बयान दर्ज होने के बाद दोनों युवती को छोड़ दिया गया है। पुलिस अन्य संलिप्त आरोपितों के बारें में जानकारी एकत्रित कर रही हैं।

यह भी पढ़े

रघुनाथपुर में रामनवमी का मेला 19 मार्च से खेल मैदान में

 गैस एजेंसी संचालक ने अवैध गैस नहीं दिया तो चाकू से किया हमला, गिरफ्तार

सच्चाई और जनहित को सर्वोपरि रखना ही एक पत्रकार का धर्म – घनश्याम पाठक

चैत्र नवरात्र  कल से , माता रानी का आगमन पालकी पर

श्रीराम कथा के दौरान भव्य जर्मन हैंगर टेंट बना श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र

श्रीराम कथा आयोजन समिति, सीवान के “पंच पल्लव”

दुनियाभर में श्रीराम कथा कहते हैं लेकिन सीवान में श्रीराम कथा कहने का आनंद अ

Leave a Reply

error: Content is protected !!