सिसवन की खबरें : चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन निकाली गयी भव्य कलश यात्रा
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के चैनपुर में रामनवमी के अवसर पर होने वाले यज्ञ के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान राम की जयकार की। यात्रा में महिलाएं कलश लेकर चल रही थीं, जो आकर्षण का केंद्र था।
यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। कलश यात्रा में बैंड बाजा और डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंदोबस्त किए गए थे। यजमान नारायण प्रसाद, राजू प्रसाद, रमेश तिवारी, संजय सिंह, बंटी गुप्ता, गोपाल पांडेय, दीपक तिवारी, रविन्द्र माली, सिंटू सोनी, लक्ष्मी नारायण सोनी, और मनोज प्रसाद सहित कई प्रमुख लोग शामिल थे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल था।
रामनवमी, ईद और छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

आगामी रामनवमी, ईद एवं छठ पर्व को लेकर सिसवन थाना परिसर में थानाध्यक्ष अशोक कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से त्योहारों को आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। बैठक में मुखिया शैलेश तिवारी, ओमप्रकाश यादव,समाज सेवी लोहा सिंह, मुखिया मुन्ना पासवान सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
मारपीट की घटना में महिला घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के गुदरीहाता कचनार गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला स्थानीय निवासी सचिदानंद यादव की पत्नी कुमकुम देवी है.। घायल महिला का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
आग से जलकर युवक जख्मी
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में आग से जल कर एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक मुबारकपुर गांव निवासी अमर साह का पुत्र छोटू कुमार साह है। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।
यह भी पढ़े
चैती छठ पूजा को लेकर घाटों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा
रेस्टोरेंट की आड़ में देह व्यापार मामले में संचालक समेत तीन आरोपित जेल
मशरक और पानापुर में जहरीली शराब कांड में जांच में मिथाइल अल्कोहल की पुष्टि, 5 की हुई है मौत
