कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्रीविष्णु महायज्ञ
*जय श्रीराम के नारे से भक्तिमय हुआ माहौल
श्रीनारद मीडिया, जीरादेई, सीवान (बिहार):

जीरादेई प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक गांव तितिरा बाजार में बुधवार को नौ दिवसिय श्री विष्णु महायज्ञ कलश यात्रा के साथ प्राम्भ हो गया ।यह यज्ञ ग्रामीणों एवं क्षेत्रीय गणों के सानिध्य में हो रहा है ।वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश यात्रा तितिरा बाजार से गॉव भ्रमण करते हुए राजेंद्र सरोवर के तट पहुचा जहॉ से लोगो ने कलश मे जल भर कर पुन: तितरा यज्ञ परिसर में पहुंचे.जहां कलश स्थापन किया गया।इस यात्रा में 1001कन्याओं सहित अन्य लोग भाग लिए ।नौ दिनों तक चलने वाले महायज्ञ में श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है ।
यज्ञ के आचार्य अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिर्विद आचार्य जयकांत शर्मा कौंडिल्य ने बताया कि यज्ञ समस्त पापो के नाश करने के लिए सरल उपाय है । यज्ञ पूजन से समस्त विघ्नों का निवारण होता है तथा जीवों में सदबुद्धि का प्रार्दुभाव होता है । राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय सचिव डा ललितेश्वर कुमार ने कहा कि विश्व कल्याण की कामना ही यज्ञ का मूल उद्देश्य है ।उन्होंने बताया कि यज्ञ से धार्मिक लाभ के साथ साथ वैज्ञानिक लाभ भी है जो विभिन्न बीमारियों से हमें बचाता है । डा कुमार ने बताया कि यज्ञ का मूल उद्देश्य लोक कल्याण होता है ।
उन्होंने बताया कि आज विश्व में जो बीमारियां महामारी की तरह फैली हुई है ,ऐसी रोगों से छुटकारा पाने के लिये ही काफी मात्रा में प्रतिदिन हवन किया जाता है तथा शंख व घण्टी की ध्वनि गुंजित रहती है ।उन्होंने बताया कि इन सारे विधियों का वैज्ञानिक आधार है । ध्वनि का भी वैज्ञानिक आधार है जिससे विभिन्न प्रकार के कीटाणु नष्ट हो जाते है ।
इस मौके पर सुभाष चंद प्रसाद,अभिषेक सिंह ,देवेंद्र गुप्ता ,पिंकू सिंह ,विद्याभूषण कुशवाहा, पैक्स अध्यक्ष पिंकू राय,प्रमोद राय,मनोज कुमार ,अशोक राय, शानू राय,पवन यादव , पप्पू राय ,सरपंच चुन्नू राय ,मुखिया नूर नबाब अंसारी , बीडीसी अवध किशोर राय ,राजन तिवारी , वीणा देवी, मंजू देवी, गीता देवी आदि हजारों श्रद्धालु शामिल थे ।
यह भी पढ़े
चैती छठ पूजा को लेकर घाटों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा
रेस्टोरेंट की आड़ में देह व्यापार मामले में संचालक समेत तीन आरोपित जेल
मशरक और पानापुर में जहरीली शराब कांड में जांच में मिथाइल अल्कोहल की पुष्टि, 5 की हुई है मौत
