जिलाध्यक्ष के तौर पर राहुल तिवारी कर्मठ, कर्तव्यनिष्ठ, ऊर्जस्वित कार्यशैली से जीत रहे सभी का दिल
सीवान भाजपा पश्चिमी के जिलाध्यक्ष के तौर पर उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह, युवाओं में उनकी रही विशेष लोकप्रियता
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

किसी भी राजनितिक दल के लिए जिला स्तर का नेतृत्व बेहद महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि इस स्तर पर ही आम जनता से एक प्रत्यक्ष और सहज संबंध स्थापित होता है। यदि किसी राजनीतिक दल का जिलाध्यक्ष दूरदर्शी हो, अपने विचारों और भावनाओं को प्रभावी संवाद से साझा करता हो, सहानुभूति, सामानुभूति और बेहतर समझ के साथ समय पर और तर्कसंगत निर्णय लेने में दक्ष हो, अपने टीम को प्रेरित, प्रोत्साहित करता रहता हो, टीम वर्क और अनुकूलनशीलता में उसकी बेपनाह आस्था हो, समस्या समाधान के प्रति श्रद्धा रखता हो तो फिर जिला स्तर पर वह राजनीतिक दल ऊर्जस्वित दिखाई देता है और उस दल के कार्यकर्ताओं का उत्साह भी चरम पर रहता है। नतीजा यह होता है कि उस राजनीतिक दल को आम जनता का भरपूर स्नेह भी चुनावों के दौरान भी मिलता है। कुछ ऐसे ही प्रखर जिलाध्यक्ष हैं सीवान पश्चिमी भाजपा के श्री राहुल तिवारी।
हर किसी के सुख दुख में शामिल होना उनका प्रिय शगल
समावेशी राजनीतिक संस्कृति उन्हें विरासत में मिली है। उनके दादा स्वर्गीय जनार्दन तिवारी सीवान से सांसद रहे। उनकी लोकप्रियता में उनकी सहजता, सरलता की बड़ी भूमिका रही। अपने दादा जी के पदचिन्हों पर चलते हुए श्री राहुल तिवारी ने भी आम जनता से आत्मीय संवाद कायम करने में एक मिसाल कायम किया है। हर किसी के सुख दुख में शामिल होना उनका प्रिय शगल रहा है।
जिलाध्यक्ष बनते ही पार्टी में हर स्तर पर ऊर्जा का संचार

10 जनवरी, 2025 को जब श्री राहुल तिवारी भाजपा सीवान पश्चिमी के जिलाध्यक्ष बने तो भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। उत्साह और उमंग एक नया इतिहास रच रही थी।सामाजिक , सांस्कृतिक संगठनों के लोग भी मौजूद रहे। सीवान पश्चिमी जिला भाजपा कार्यालय पर ऊर्जा, उत्साह, सद्प्रेरणा की त्रिवेणी बहने लगी।
कार्यकर्ताओं से आत्मीय जुड़ाव बनी हकीकत
किसी भी राजनीतिक संगठन के लिए कार्यकर्ताओं से आत्मीय जुड़ाव एक शानदार तथ्य होता है। श्री राहुल तिवारी ने अपने कार्यकाल में अटल सम्मान समारोह के माध्यम से जिले के कोने कोने से भाजपा के वरिष्ठ नेतागण और कार्यकर्ता को पार्टी कार्यालय पर बुलाकर उन्हें सम्मानित किया और उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही उन्होंने अपने जिलाध्यक्ष के कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी के सभी पूर्व मंडल अध्यक्ष तथा भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेतागण के घर पहुंच कर उनके परिवारजनों को सम्मानित करने के साथ उनका आशीर्वाद लिया।
सामाजिक समरसता के समर्पित संवाहक
सामाजिक समरसता के संचार में श्री राहुल तिवारी का योगदान अद्भुत रहा। भारतीय संविधान के जनक बाबा साहब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर के जयंती के अवसर पर सीवान नगर के गोपालगंज मोड़ स्थित बाबा साहब पार्क में भव्य जयंती समारोह का आयोजन जिला भाजपा के इतिहास में पहली बार हुआ। संत रविदास की जयंती पर टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम सीवान के राजनीतिक इतिहास में समरसता का एक स्वर्णिम अध्याय रच गया।
पार्टी कार्यालय बना संगठनात्मक जोश का सूचक
भाजपा पश्चिमी सीवान का कार्यालय श्री राहुल तिवारी के कार्यकाल में ऊर्जा, चेतना, संवाद, सहयोग, सुनियोजित प्रयास, सुव्यवस्थित रणनीति का केंद्र बन गया। इस कार्यालय पर प्रतिदिन बैठने के लिए एक जिला पदाधिकारी की नियुक्ति की गई। जिससे कार्यकर्ता और आमजनों के साथ सहज और सरल संवाद कायम किया जा सके। इनके कार्यकाल में जिला भाजपा कार्यालय का काया कल्प होता दिखा। जिले में कोई भी घटना होने पर भाजपा पश्चिमी के जिलास्तरीय पदाधिकारीगण एक साथ घटना स्थल पर पहुंचते थे। जिससे जनता में बेहद सकारात्मक संदेश जाता था।
आम जनता से जुड़ाव का सार्थक, संवेदनशील प्रयास
तिरंगा यात्रा, अहिल्याबाई जयंती जैसे विभिन्न आयोजनों के माध्यम से आम जनता को पार्टी से जोड़ने के प्रयास। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के सिवान आगमन पर उनका स्वागत सत्कार और आम जनता के बीच उनके विचारों को पहुंचाने की सुनियोजित व्यवस्था। पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने के लिए उनसे निरंतर संपर्क। जिले से संबंधित प्रशासनिक बैठकों में बेहद गंभीरता से भाग लेने की आदत। आम जन के समस्याओं के समाधान में सदैव सहयोग और समर्थन के लिए तत्पर रहने की उनकी आदत। ये सब बातें भाजपा सीवान पश्चिम के जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी के सुगठित, सुनियोजित कार्यशैली के परिचायक तथ्य ही है।
सहयोगी दलों के साथ स्नेहिल संबंध
भाजपा के इतिहास में ऐसा पहली बार देखा गया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के अन्य सहयोगी दल के नेताओं के साथ भी सहयोगी भाव बना रहा। सहयोगी दलों के जिलाध्यक्षों का भी अभिनंदन किया गया और उनका स्नेह बना रहा।
संगठन की नीतियों का हर स्तर पर भरपूर प्रचार
किसी भी राजनीतिक दल के जिला स्तर का नेतृत्व बहुत मायने रखता है। जब नेतृत्व सबको साथ लेकर चलनेवाला, संगठन के नीतियों का प्रचार प्रसार करने वाला, कठिन परिश्रम से सक्रिय रहकर आम जनता से सहज, सरल संबंध बनाए रखने वाला होता है तो निश्चित तौर पर उस संगठन में उत्साह चरम पर रहता है। श्री राहुल तिवारी ने संगठन के नीतियों के प्रचार, प्रसार में सोशल मीडिया का सकारात्मक प्रयोग कर एक नजीर प्रस्तुत किया।
युवाओं में बेहद लोकप्रिय
युवा नेता के तौर पर राहुल तिवारी की विशेष प्रतिष्ठा रही है। सीवान के युवा उनको बहुत पसंद करते हैं और अपना समर्थन भी देते हैं। आज के सिवान के युवाओं के रोल मॉडल बन चुके हैं। क्रिकेट आदि खेल स्पर्धाओं में सक्रिय भूमिका निभाकर युवाओं में विशेष लोकप्रिय बने। सीवान के प्रबुद्धजन भी इनमें बहुत भरोसा रखते हैं। प्रबुद्धजनों से निरंतर संवाद इनकी विशेष खासियत है।
इनकी विनम्रता, आत्मीयता का भाव, संवेदनशील कलेवर, ऊर्जावान भाव सभी को अपना मुरीद बना लेता है। सीवान की आम जनता भी अपने इस लाडले के उज्जवल राजनीतिक भविष्य की ख्वाहिशमंद दिखाई देती है।
- यह भी पढ़े…………….
- संत समाज के भेद को मिटाकर अभेद प्रस्तुत करते है- प्रो. संजय श्रीवास्तव
- संत समाज को लेकर और अधिक शोध करने की आवश्यकता है- प्रो. राजेंद्र बडगूजर
- हिंदी का संतकाव्य और चम्पारण-डॉ. विनय कुमार सिंह
- महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन सत्र में मेरा व्याख्यान
