Headlines

सीवान में अपराधियों ने .एस.पी. संचालक को गोली मारकर लूटा

सीवान में अपराधियों ने .एस.पी. संचालक को गोली मारकर लूटा

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सराय थाना को सूचना प्राप्त हुई कि सी.एस.पी. संचालक अशोक पटेल, पिता-स्व० सुदर्शन सिंह, साकिन-नवका टोला, थाना-सराय, जिला सिवान, बैंक से नगद राशि निकालकर अपने सी.एस.पी. केन्द्र कल्याणपुर जा रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा उन्हें गोली मारकर जख्मी कर दिया गया तथा नगद राशि लूट ली गई।

उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सराय थाना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पहुँच कर निरीक्षण किया गया, तथा जख्मी को इलाज हेतु सदर अस्पताल, सिवान भेजा गया। जहाँ उनके बेहतर इलाज हेतु चिकित्सक द्वारा गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

 

सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक, सिवान द्वारा त्वरित संज्ञात लेते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। घटना का त्वरित उद्‌भेदन एवं अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में SIT टीम का गठन किया,गया। गठित SIT टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रों के सी.सी.टी.वी. फुटेज का अवलोकन किया जा रहा है तथा घटना से जुड़ी सभी बिन्दुओं की गहनता से जाँच की जा रही है। शीघ्र ही दोषियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!