Headlines

मांझी में महिला हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

मांझी में महिला हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

चोरी की नीयत से घर में घुसे थे अपराधी, तभी महिला की नींद टूट गई तो कर दी हत्या

, हत्या में प्रयुक्त चाकू, एक देशी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस व एक बाइक के साथ गांव के हीं 3 अपराधी गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

 

सारण जिला के मांझी  थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव में हुई चर्चित महिला हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार बीते 9 मार्च की रात चोरी की नीयत से घर में घुसे चार नशेड़ियों ने 60 वर्षीय रोजेदार कैमरुन बीबी उर्फ कमरुल बेगम की निर्मम हत्या कर दी थी और करीब एक हजार रूपये नकद व आभूषण लूटकर फरार हो गए थे। इसके घटना के संबंध में मृत महिला के पुत्र शमसुद्दीन ने अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध थाने में एक प्रथमिकी दर्ज कराई थी।

प्रेसवार्ता में सदर एसडीपीओ 2 राज कुमार ने बताया कि घटना के बाद मामले की गम्भीरता को देखते हुए सारण एसएसपी के द्वारा एक एसआइटी का गठन किया गया। 19 मार्च की रात थानाध्यक्ष बिनोद कुमार के नेतृत्व में एसआईटी ने अलियासपुर-पटखौली पुल के पास एक बाइक सवार 3 युवकों को रोककर जब तलाशी ली गई तो बाइक से एक देशी कट्टा व चार जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

उसके बाइक समेत तीनों युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस थाने लाई और जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने 9 मार्च की रात में हुई घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने बगल में बहने वाली बरसाती सोंधी नदी के किनारे छिपाकर रखे गए हत्या में प्रयुक्त चाकू व लुटे गए गहने बरामद कर ली है।

घटना के दस दिन बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, चोरी की वारदात के समय महिला की नींद टूट जाने पर आरोपियों ने पहचान उजागर होने के डर से महिला की हत्या की थी।

वारदात के दौरान एक आरोपी ने गर्दन पकड़ी, दूसरे ने पैर दबाया, तीसरे ने मुंह बंद कर चाकू से हमला कर दिया, जबकि एक अन्य दरवाजे पर निगरानी कर रहा था। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान विवेक कुमार (19), बंटी कुमार (25) और सरफराज अली उर्फ गोलू (19) के रूप में हुई है, जो नंदपुर गांव के हीं रहने वाले बताए जाते हैं। गिरफ्तार एक अपराधी घटना के बाद महिला के जनाजे में भी शामिल हुआ था।

एसडीपीओ राज कुमार ने बताया कि पुलिस फरार एक आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। वहीं घटना में संलिप्त अपराधियों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी हासिल की जा रहा है। प्रेसवार्ता के दौरान मौके पर एकमा इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष बिनोद कुमार मौजूद थे।

यह भी पढ़े

शंकराचार्य जी ने किया ‘अनासक्तिः दुख से निवृत्ति का सूत्र’ का विमोचन

लहेजी में श्रद्धाभाव से निकली कलश यात्रा

जिलाध्यक्ष के तौर पर राहुल तिवारी कर्मठ, कर्तव्यनिष्ठ, ऊर्जस्वित कार्यशैली से जीत रहे सभी का दिल

Leave a Reply

error: Content is protected !!