रघुनाथपुर : गैस एजेंसी में जबरन घुसकर दो लाख कैश और मैनेजर से सिकड़ी व मोबाईल की हुई लुट
गैस एजेंसी संचालक ने तीन के खिलाफ किया केस
श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार)

सीवान जिला के रघुनाथपुर गैस एजेंसी “गुड़िया इंटरप्राइजेज” पर गुरुवार की दोपहर को बलपूर्वक एजेंसी के कार्यालय में घुसकर गैस बिक्री का दो लाख रुपए,मैनेजर रजनीश कुमार सिंह के गले से सोने की चेन और मोबाईल लूटकर चलते बनने की शिकायत गैस एजेंसी संचालक अजय कुमार सिंह ने स्थानीय पुलिस को दी ।
जिसपर थानाध्यक्ष रवि रंजन सिंह ने नरहन गांव निवासी भोला सिंह,गोलू सिंह और छोटू सिंह को नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ थाना कांड संख्या 70/26 दर्ज करते हुए पुलिस पदाधिकारी देव कुमार तिवारी को मामले की जांच और अग्रसर कारवाई का जिम्मा सौंप दिया है।
गैस एजेंसी संचालक अजय कुमार सिंह ने बातचीत के क्रम में बताया कि लुट के आरोपित लुट की घटना को अंजाम देकर जाते समय रोजाना गैस का बीस सिलेंडर देने और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दिए.इस घटना के बाद गैस एजेंसी के कर्मी डरे और सहमे हैं।
रघुनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गैस एजेंसी में घटित घटना का खंडन
श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार)
दिनांक-19.03.26 को रधुनाथपुर थाना को एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें भारत गैस एजेन्सी के मालिक अजय कुमार सिंह के द्वारा आरोप लगाया गया कि कुछ व्यक्तियों ने उनकी गैस एजेन्सी में घुसकर मैनेजर के साथ मारपीट की, नगद रूपये, सोने की चेन एवं मोबाइल छीन लिया तथा गैस सिलेंडर की मांग करते हुए नही देने पर जान से मारने की धमकी दी।
उक्त आवेदन के आधार पर रघुनाथपुर थाना में कांड दर्ज कर तत्काल अनुसंधान प्रारंभ किया गया। मामले में विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक तरीके से जाँच किया जा रहा है। अब तक के साक्ष्यों के आधार पर आवेदन में लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई है।
इस संबंध में सिवान पुलिस द्वारा स्पष्ट किया जाता है कि आवेदन में वर्णित तथ्यों की जांच करने पर आरोप प्रथम दृष्टया असत्य, भ्रामक पाए गए हैं। जांच के क्रम में यह सामने आया है कि गैस एजेन्सी में लाइन लगाने को लेकर पुराने मैनेजर के द्वारा वर्त्तमान मैनेजर के साथ हाथापाई की घटना कारित की गई है, आवेदन में तथ्यों को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया गया है। सिवान पुलिस द्वारा अन्य बिन्दुओं पर गहनता से जाँच की जा रही है।
* सिवान पुलिस आमजन से अपील करती है कि ऐसे भ्रामक एवं अपुष्ट तथ्यों पर विश्वास न करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने से बचें। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
यह भी पढ़े
शंकराचार्य जी ने किया ‘अनासक्तिः दुख से निवृत्ति का सूत्र’ का विमोचन
लहेजी में श्रद्धाभाव से निकली कलश यात्रा
जिलाध्यक्ष के तौर पर राहुल तिवारी कर्मठ, कर्तव्यनिष्ठ, ऊर्जस्वित कार्यशैली से जीत रहे सभी का दिल
