Headlines

कल रामनवमी को रामजन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा ,निकलेगी भव्य शोभायात्रा

कल रामनवमी को रामजन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा ,निकलेगी भव्य शोभायात्रा

श्रीनारद मीडिया, दारौंदा, सीवन (बिहार )।

सीवान जिला के दरौंदा प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाने वाला रामनवमी पर्व 27 मार्च, शुक्रवार को पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र नवरात्र शुक्ल नवमी तिथि के मध्याह्न काल में कर्क लग्न में रामलला का जन्म हुआ था। इस पावन अवसर पर मंदिरों और घरों में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।
राम नवमी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, त्रेतायुग में अयोध्या के राजा दशरथ और रानी कौशल्या के घर श्रीराम का जन्म इसी दिन हुआ था। उन्हें भगवान विष्णु का सातवाँ अवतार माना जाता है, जिनका जीवन आदर्श, धर्म और करुणा का प्रतीक है। पर्व का उद्देश्य सत्य और मर्यादा
रामनवमी को लेकर मंदिरों में विशेष सजावट की जा रही है। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना में जुट जाएंगे। दोपहर के समय रामलला के जन्म का उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें शंख-घंटे और जयकारों के साथ वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।
इस अवसर पर विभिन्न स्थानों से भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। शोभायात्रा में हाथी-घोड़े, बैण्ड-बाजा और आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। रामभक्त अपने हाथों में भगवा ध्वज लेकर “जय श्री राम” के जयकारे लगाते हुए पूरे नगर का भ्रमण करेंगे। इस दौरान जगह-जगह लोगों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा तथा प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था रहेगी।
आयोजकों के अनुसार रामजन्मोत्सव को शास्त्रीय एवं पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी सतर्क है, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
पूरे क्षेत्र में रामनवमी को लेकर उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!