Headlines

चैती छठ महापर्व संपन्न: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने मांगी सुख-समृद्धि

चैती छठ महापर्व संपन्न: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने मांगी सुख-समृद्धि

श्रीनारद मीडिया, दारौंदा, सीवन, (बिहार )।

सीवान जिला सहित दरौंदा प्रखंड के बिभिन्न क्षेत्रों में लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ बुधवार को उदीयमान सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हो गया। व्रतियों ने पूरी आस्था के साथ भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
महापर्व के अंतिम दिन सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। व्रती महिलाएं व पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में सूप, दउरा और प्रसाद के साथ घाटों पर पहुंचे। जैसे ही सूर्योदय हुआ, व्रतियों ने जल में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया और छठी मैया से अपने परिवार की मंगलकामना की।
इससे पूर्व मंगलवार की संध्या को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया था, जिसमें भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे। घाटों को साफ-सुथरा रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और सामाजिक संगठनों द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व की शुरुआत ‘नहाय-खाय’ से हुई थी, इसके बाद ‘खरना’ और फिर संध्या अर्घ्य दिया गया। व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला उपवास रखकर अपनी आस्था और श्रद्धा का परिचय दिया।
पूरे क्षेत्र में छठ गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। लोगों ने छठी मईया के प्रसाद को एक-दूसरे को बाँट कर ग्रहण किया । महापर्व के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन को लेकर प्रशासन एवं स्थानीय लोगों ने संतोष जताया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!