बिहार में 14 अप्रैल को त्याग-पत्र और 18 से पहले नए मुख्यमंत्री की संभावना
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार की सियासत इस वक्त अपने निर्णायक मोड़ पर है. एक तरफ जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे. वहीं, बिहार को नया मुख्यमंत्री भी मिलने वाला है. ऐसे में बिहार की राजनीतिक सक्रियता पर पूरे देश की निगाह बनी हुई है.
स्क्रिप्ट रेडी?
इधर, मुख्यमंत्री Nitish Kumar के संभावित इस्तीफे और नई सरकार के गठन को लेकर जो संभावित शेड्यूल सामने आ रहा है. उससे इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि बिहार में सत्ता परिवर्तन की पटकथा लगभग लिखी जा चुकी है. उधर, दिल्ली में भी हलचल बढ़ी हुई है. पटना से लेकर दिल्ली तक बैठकों दस्तूर जारी है. माना जा रहा है सत्ता परिवर्तन का पूरा राजनीतिक घटनाक्रम 6 अप्रैल से शुरू होकर 18 अप्रैल के पहले खत्म हो जाएगा
ये 10 -12 दिन बेहद अहम
ऐसे में ये माना जा रहा है कि नई सरकार का गठन 14 से 18 के बीच यानी चार दिनों में हो जाएगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 14 अप्रैल तक इस्तीफा देने की संभावना है. नई सरकार के गठन को 10–12 दिन शेष हैं. ऐसे में ये 10 -12 दिन काफी अहम होने वाले हैं.
ये होगा सत्ता परिवर्तन का घटनाक्रम
6 अप्रैल को जेडीयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक मुख्यमंत्री आवास पर हो सकती है.
9 अप्रैल को नीतीश कुमार का दिल्ली जाएंगे वहीं जेडीयू के राष्ट्रीय परिषद और कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेंगे इसी दिन शाम को Amit Shah से मुलाकात होने की संभावना है.
10 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे.
उसके बाद 10 अप्रैल को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात संभव है.
11 अप्रैल को नीतीश कुमार वापस पटना आएंगे. यहां अपनी पार्टी के नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगे.
12–13 अप्रैल को एनडीए विधायक दल की बैठक होने की संभावना है. जिसके बाद बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर मोहर लगाई जाएगी.
14 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे सकते हैं.
इसके बाद 18 अप्रैल से पहले तक नई सरकार का गठन कर लिया जाएगा.
दिल्ली से होगी बिहार की राजनीति?
इस शेड्यूल से साफ है कि नीतीश कुमार का फोकस अब केंद्र की राजनीति की ओर शिफ्ट हो रहा है. राज्यसभा में जाने के बाद उनका दिल्ली की राजनीति में सक्रिय होना लगभग तय माना जा रहा है. लेकिन उससे भी अहम बात ये है कि नीतीश कुमार अब दिल्ली से बिहार की राजनीति को मॉनिटर करेंगे. ऐसे अब देखने वाली बात ये होगी कि नीतीश कुमार की अगली रणनीति क्या होगी.
बिहार में नई सरकार (Bihar New Government Formation) के गठन की प्रक्रिया अगले दस दिनों बाद शुरू हो जाएगी। नीतीश कुमार 12 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा (Nitish Kumar Resignation) देंगे। संभावना है कि 14 अप्रैल को बिहार में नए मुख्यमंत्री पद का शपथ होगा। नए मुख्यमंत्री के साथ नए मंत्रिमंडल का भी शपथग्रहण होगा।
नौ अप्रैल को दिल्ली के लिए हो रहे रवाना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नौ अप्रैल को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार, दस अप्रैल को वह राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इसके बाद 11 अप्रैल को वह दिल्ली लौटेंगे और अगले दिन यानी 12 अप्रैल को उनका इस्तीफा होगा।
13 अप्रैल को एनडीए की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर
एनडीए सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल को एनडीए विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर विधिवत मुहर लग जाएगी। इस दौरान भाजपा के कई दिग्गज भी मौजूद रहेंगे। उसी दिन एनडीए के नए विधायक दल के नेता राज्यपाल को अपनी सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के नए कार्यकाल का इसी महीने आरंभ
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चौथा कार्यकाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसी महीने आरंभ करेंगे। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार देश भर के विभिन्न प्रदेशों से जदयू के पदाधिकारी पटना पहुंचेंगे और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे।
राष्ट्रीय परिषद की बैठक भी होनी है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार का संबोधन होगा। यह पहली बार होगा जब वह मुख्यमंत्री पद पर रहे बिना जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करेंगे।
16 मार्च को राज्यसभा का सदस्य चुने गए थे नीतीश
नीतीश कुमार इसी महीने की 16 तारीख को राज्यसभा का सदस्य निर्वाचित हुए थे। संवैधानिक प्राविधानों के अनुसार राज्यसभा का सदस्य चुने जाने के बाद उन्हें अगले 14 दिनों के अंदर इस्तीफा देना था।
इस संवैधानिक वजहों से 30 मार्च को नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उसी दिन कुछ ही घंटे के भीतर उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया था।
