Headlines

सीवान के लाल आई.पी.एस हरिनारायण चारी मिश्रा के नाम एक और उपलब्धि

सीवान के लाल आई.पी.एस हरिनारायण चारी मिश्रा के नाम एक और उपलब्धि

सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई समिति में हुए सम्मिलित

सुप्रीम कोर्ट न्याय व्यवस्था में गवाहों की भूमिका पर हुआ कठोर

जस्टिस विवेक अग्रवाल की अध्यक्षता में बनाई गई सात सदस्यों विशेष समिति

सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई विशेष समिति के सदस्य के रूप में वरीय आईपीएस अधिकारी व भोपाल पुलिस कमिश्नर हरि नारायण चारी मिश्रा को शामिल किया गया है

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

देश की न्याय व्यवस्था में गवाहों की भूमिका को लेकर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस ए अमानुल्लाह और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने कहा है कि एफआईआर और चार्जशीट में गवाहों के नाम सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गए हैं, जिससे न्याय प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब इस पूरी व्यवस्था को सुधारने के लिए देशभर में गवाहों के चयन और परीक्षण का एक समान और पारदर्शी तरीका लागू किया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण पहल के तहत शीर्ष अदालत ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश विवेक अग्रवाल की अध्यक्षता में एक विशेष समिति का गठन किया गया है, जो देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से सुझाव लेकर एक ठोस प्रणाली तैयार करेगी। समिति को एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी है, जिसके आधार पर गवाहों के चयन की नई प्रक्रिया लागू की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के इस कदम को न्यायिक सुधार की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना।

सर्वोच्च न्यायलय द्वारा गठित समिति में कानूनी विशेषज्ञों, अभियोजन अधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है, ताकि सभी पहलुओं पर विचार कर एक प्रभावी प्रणाली तैयार की जा सके। इस प्रक्रिया में आधुनिक तकनीक के उपयोग पर भी जोर दिया जाएगा, जिससे गवाहों की पहचान और सत्यापन अधिक सटीक हो सके। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह नई व्यवस्था सही तरीके से लागू होती है, तो इससे न केवल न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी, बल्कि लंबित मामलों के निपटारे में भी तेजी आएगी। साथ ही, झूठे गवाहों और फर्जी गवाही पर भी अंकुश लगेगा।

* कौन-कौन रहेगा कमेटी में

अध्यक्षः जस्टिस विवेक अग्रवाल

सदस्य: केएम नटराज, एसडी संजय, सिद्धार्थ दवे, एस नागामुथु, संजय हेगड़े, हरिनारायण चारी मिश्र (आईपीएस)

कौन है आईपीएस हरिनारायण चारी मिश्रा ?

सनद रहे की हरिनारायणचारी मिश्रा 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। आप मध्य प्रदेश संवर्ग के पदाधिकारी हैं। कई जिलों में पुलिस अधीक्षक का दायित्व संभालने के पश्चात आप मध्य प्रदेश की प्रतिष्ठित औद्योगिक नगरी इंदौर के सफल एवं प्रभावकारी पुलिस कमिश्नर रहे। इन दिनों आप मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पुलिस कमिश्नर है। आप मूल रूप से बिहार के सीवान जिले में रघुनाथपुर के निवासी हैं। आपने राजपुर हाई स्कूल से 10वीं और 12वीं तक की पढ़ाई डी.ए.वी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय से पूरा करने के बाद स्नातक एवं परास्नातक का अध्ययन बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पूरा किया है।

आप सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अंतर्गत प्रदेश में वाणिज्य कर अधिकारी के रूप में चयनित हुए तत्पश्चात संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में उच्च स्थान ग्रहण करते हुए भारतीय रेलवे ट्रैफिक सर्विस में योगदान दिया। कर्मठ, जुझारू, सरल एवं स्पष्ट व्यक्तित्व के धनी हरिनारायण चारी मिश्रा पुन: संघ लोक सेवक की परीक्षा में उच्च स्थान को प्राप्त करते हुए भारतीय पुलिस सेवा हेतु चयनित हुए और उक्त सेवा में योगदान दिया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!